संपत्ति विवरण भरने का अब अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक खुला रहेगा राजकाज पोर्टल

Mukesh Sharma | Jul 31, 2026, 18:35 IST
Share
संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक राजकाज पोर्टल होगा खुला
संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक राजकाज पोर्टल होगा खुला

राजस्थान में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका दिया है। इसके तहत 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जा सकेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अधिकारी और कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका।
  • 15 अगस्त 2026 तक राजकाज पोर्टल पर भर सकेंगे ऑनलाइन आईपीआर।
  • प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक कर्मचारियों ने नहीं भरा आईपीआर।
  • आईपीआर फाइल नहीं करने पर कर्मचारी की पदोन्नति व इंक्रीमेंट पर रोक।
Jaipur: राजस्थान सरकार ने अचल संपत्ति विवरण (आईपीआर) नहीं भरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अंतिम मौका दिया है।

सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देते हुए अंतिम अवसर दिया है, जिन्होंने पिछले वर्षों का अपना आईपीआर राजकाज पोर्टल पर अब तक ऑनलाइन दर्ज नहीं कराया था।

कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार लंबित आईपीआर अब 1 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक भरा जा सकेगा।

प्रदेश में 10.5 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनमें से दो लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी आईपीआर दाखिल नहीं की है।

​क्या है आदेश में?

कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं तथा उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी अब निर्धारित समयावधि में आईपीआर राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकेंगे।

​सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों/अधिकारियों का पिछले वर्षों का आईपीआर किसी भी कारण लंबित रह गया था, वे 15 दिन के भीतर अपनी जानकारी अपडेट कर सकता है।

आईपीआर फाइल नहीं तो पदोन्नति व इंक्रीमेंट पर रोक

राजस्थान में 14.04.2011 तथा 29.06.2021 के सर्कुलर के अनुसार समस्त राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष आईपीआर ऑनलाइन प्रस्तुत करना अनिवार्य किया है।
​
सर्कुलर के अनुसार आईपीआर समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी को विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दिया जाता है। ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति और वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की व्यवस्था है। सरकार ने कड़े व्यवस्था से राहत देने के लिए यह अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है।

संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक खुला रहेगा राजकाज पोर्टल
संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक खुला रहेगा राजकाज पोर्टल

उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश

​कार्मिक विभाग ने समस्त विभागों के प्रमुखों और कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उनके अधीनस्थ सभी राजसेवक निर्धारित समयावधि में आईपीआर दाखिल कर सकें।

विभाग ने ऑनलाइन आईपीआर भरने में तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए आईटी अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:-

मानसून सत्र 20 अगस्त से, पंचायत-निकाय चुनाव की रहेगी छाया, हंगामेदार के आसार

हाईवे किनारे निर्माण को लेकर अब नए नियम लागू, जानिए कहां क्या नहीं बनेगा

हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाई जमीनों की आरक्षित दरें, 47% तक इजाफा

NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें, दिल्ली-जयपुर का सफर हुआ महंगा

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • सरकारी कर्मचारी
  • कार्मिक विभाग
  • राजकाज पोर्टल
  • संपत्ति विवरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती