संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक खुला रहेगा राजकाज पोर्टल
संपत्ति विवरण भरने का अब अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक खुला रहेगा राजकाज पोर्टल
Mukesh Sharma | Updated:
संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका, 1 से 15 अगस्त तक राजकाज पोर्टल होगा खुला
राजस्थान में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका दिया है। इसके तहत 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जा सकेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- अधिकारी और कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण भरने का अंतिम मौका।
- 15 अगस्त 2026 तक राजकाज पोर्टल पर भर सकेंगे ऑनलाइन आईपीआर।
- प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक कर्मचारियों ने नहीं भरा आईपीआर।
- आईपीआर फाइल नहीं करने पर कर्मचारी की पदोन्नति व इंक्रीमेंट पर रोक।
सरकार ने ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देते हुए अंतिम अवसर दिया है, जिन्होंने पिछले वर्षों का अपना आईपीआर राजकाज पोर्टल पर अब तक ऑनलाइन दर्ज नहीं कराया था।
कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार लंबित आईपीआर अब 1 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक भरा जा सकेगा।
प्रदेश में 10.5 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनमें से दो लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी आईपीआर दाखिल नहीं की है।
क्या है आदेश में?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों/अधिकारियों का पिछले वर्षों का आईपीआर किसी भी कारण लंबित रह गया था, वे 15 दिन के भीतर अपनी जानकारी अपडेट कर सकता है।
आईपीआर फाइल नहीं तो पदोन्नति व इंक्रीमेंट पर रोक
सर्कुलर के अनुसार आईपीआर समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी को विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दिया जाता है। ऐसे कर्मचारियों की पदोन्नति और वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की व्यवस्था है। सरकार ने कड़े व्यवस्था से राहत देने के लिए यह अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है।
उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश
विभाग ने ऑनलाइन आईपीआर भरने में तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए आईटी अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें:-
हाईवे किनारे निर्माण को लेकर अब नए नियम लागू, जानिए कहां क्या नहीं बनेगा
हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाई जमीनों की आरक्षित दरें, 47% तक इजाफा
NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें, दिल्ली-जयपुर का सफर हुआ महंगा
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA