दिल्ली में राजस्थान BJP के कोर ग्रुप की बैठक हुई, आज शाम केंद्र चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों पर लगा सकती है अंतिम मुहर

Ujjwal Rai | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली में राजस्थान BJP के कोर ग्रुप की बैठक हुई, आज शाम केंद्र चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों पर लगा सकती है अंतिम मुहर
दिल्ली में राजस्थान BJP के कोर ग्रुप की बैठक हुई, आज शाम केंद्र चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों पर लगा सकती है अंतिम मुहर

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के कोर ग्रुप की एक बैठक आज फिर दिल्ली में हुई और बताया जा रहा है कि इस बैठक में लगभग सभी नाम को फाइनल कर दिया गया है

JAIPUR. राजस्थान में बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के कोर ग्रुप की एक बैठक आज फिर दिल्ली में हुई और बताया जा रहा है कि इस बैठक में लगभग सभी नाम को फाइनल कर दिया गया है। आज शाम को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और माना जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान की सभी सीटों के लिए तय किए गए नाम पर मोहर लगा दी जाएगी। हालांकि, सभी नाम एक साथ घोषित किए जाने की संभावना नहीं है। इस बैठक के बाद एक-दो दिन में 70 से 80 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।

शाम को हो सकती है सूची जारी-

राजस्थान में बीजेपी 41 प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर चुकी है और पार्टी के कोर ग्रुप के सभी नेता पिछले दो दिन से दिल्ली में है। कल इन नेताओं की पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के निवास पर बैठक हुई और आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठक हुई। इससे पहले भी एक बैठक हुई थी जिसमें मौजूदा विधायकों की सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए थे। बताया जा रहा है कि आज शाम होने वाली केंद्र चुनाव समिति की बैठक के बाद जो सूची जारी होगी। सूची में मौजूदा विधायकों के साथ ही लगातार हार वाली सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं।

नए चेहरों को मौका दे सकती है बीजेपी-

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 नाम हो सकते हैं। इन नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। दूसरी लिस्ट में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती है। दो-तीन सांसद और विधानसभा चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं। वहीं, लिस्ट में मौजूद 69विधायकों में से करीब लगभग 55 को फिर से टिकिट मिल सकता है। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें ऐसी हैं, जिसे बीजेपी ने 'डी' कैटेगरी में रखा है। इनमें से 11 सीटों पर बीजेपी पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष 8 सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इन सीटों पर बीजेपी नए चेहरे उतार सकती है, क्योंकि जिन 11 सीटों पर बीजेपी ने पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए थे। उनमें से अधिकतर को बीजेपी ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है।

Tags:
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Rajasthan BJP meeting in Delhi
  • Election Committee meeting
  • BJP list in Rajasthan
  • दिल्ली में राजस्थान बीजेपी की बैठक
  • चुनाव समिति की बैठक
  • राजस्थान में बीजेपी की सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती