अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा पर दिखाई सियासी हमदर्दी, आप पांच साल शासन करो किसने रोका
Nitin Kumar Bhal | Jul 08, 2025, 15:30 IST
एआई निर्मित चित्र Photograph: (The Sootr)
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसा है। गहलोत ने माफिया की हावी स्थिति और प्रशासन की नाकामी पर भी सवाल उठाए।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) पर एकबार फिर तंज कसा। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,"अभी डेढ़ साल हुआ है। आप पांच साल राज करें, आपको कौन रोक रहा है?"उन्होंने कहा कि उन्हें पंडित भजनलाल शर्मा से कोई विरोध नहीं है और उन्होंने हमेशा उनके शासन में सहयोग की बात की है। गहलोत ने यह भी कहा कि भजनलाल शर्मा से उनकी हमदर्दी है, क्योंकि जब वह बीमार पड़े थे, तब शर्मा उनसे मिलने आए थे।
गहलोत ने सरकार पर माफिया के हावी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, "हर जगह गुंडागर्दी और लूट मची है और सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।" गहलोत ने कहा कि बजरी की कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं और यह समस्या उनके शासन के दौरान भी थी, लेकिन उन्होंने इसे रोकने की पूरी कोशिश की थी। अब एक ऐसा तंत्र बन चुका है जो सरकार के ऊपर से लेकर नीचे तक हावी हो चुका है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं, और लोगों को बेरहमी से कुचला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है और यह घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गहलोत ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि, "भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है।"
गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम हमेशा जनता के मुद्दे उठाना होता है, लेकिन सरकार इसे राजनीति का हिस्सा मानती है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का उपयोग करके विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गुप्त सर्वे कराए। गहलोत ने कहा कि अगर सर्वे में यह साबित हो जाए कि ये मुद्दे जनता से जुड़े हुए हैं, तो सरकार को इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए। अगर सर्वे में राजनीति का हिस्सा पाया जाता है, तो सरकार इसे राजनीति के तौर पर देख सकती है।
गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "भाजपा राज में प्रशासन पूरी तरह से विफल है। न तो कलेक्टर जनसुनवाई कर रहे हैं और न ही एसपी।" उन्होंने कहा कि, "अगर डीएसपी के यहां जनसुनवाई हो रही है तो फिर जनता अपनी बात कहने के लिए किसके पास जाएगी?" गहलोत ने सुझाव दिया कि कलेक्टर और एसपी को गांवों में जाकर नाइट होल्ड करने चाहिए, ताकि वह जनता की समस्याएं सुन सकें। लेकिन इस समय ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।
गहलोत के इस वक्तव्य पर प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत के चाहने से कुछ नहीं होता है। भजनलाल शर्मा सीएम है और आगे भी सीएम रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गहलोत ऐसा कहते हैं तो यह बहुत बढ़िया बात है। उनकी शुभकामनाएं स्वीकार हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सरकार में माफिया हावी
इंटेलिजेंस से सर्वे कराने का सुझाव
जनता अपनी बात किससे कहे
राठौड़ बोले-गहलोत के चाहने से कुछ नहीं होता
रियांबड़ी में बजरी माफिया के आतंक पर :
देखिए मैं कह चुका हूं बजरी में सरकार पर माफिया हावी हो गए हैं, बजरी बहुत महंगी मिल रही है, हमारे वक्त में भी तकलीफ थी लोगों को मैं स्वीकार करता हूं हमारे वक्त में भी थी पर हमनें पूरा रोकने की कोशिश करी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन को पाबंद… pic.twitter.com/TtlgYU1kiQ
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 8, 2025
विधायक श्री बैरवा के यहां चोरी होने से संबंधित प्रश्न के उत्तर में तथा प्रदेश में गवर्नेंस के विषय में मेरे विचार :
इंडियन एक्सप्रेस में आज फ्रंट पेज न्यूज है , एमएलए कह रहा है मेरे यहां तीन चोरी हो चुकी ,इंडियन एक्सप्रेस ने फ्रंट पेज पर न्यूज़ लगाई है उसकी तो फ्रंट पेज पर… pic.twitter.com/CfAjSd5Ypl
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 8, 2025
FAQ
- अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर क्या आरोप लगाए?
अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसा और कहा कि उन्हें कोई विरोध नहीं है, लेकिन प्रशासन पर माफिया का हावी होना और सरकार की नाकामी के मुद्दे को उठाया। - क्या गहलोत ने सरकार से इंटेलिजेंस से सर्वे करने का सुझाव दिया?
हाँ, गहलोत ने सरकार को सुझाव दिया कि वह विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में इंटेलिजेंस से गुप्त सर्वे कराए, ताकि यह पता चल सके कि ये मुद्दे जनता के मुद्दे हैं या नहीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari