GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर हथियारबंद लूट, बंधक बना लाखों के जेवर-नकदी लूटी
Jageshwar prasad | Jul 04, 2026, 19:21 IST
GST अफसर के घर हथियारबंद लूट, 15 तोला सोना-नकदी लूटी
राजस्थान के अलवर में हथियारबंद बदमाशों ने असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में लूट की। इस दौरान बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने तक की धमकी दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर में GST असिस्टेंट कमिश्नर के घर हथियारबंद लूट।
- 3 नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 15 तोला सोना और नकदी लूटी।
- परिवार को बंधक बनाया, महिला को दुष्कर्म की धमकी।
- चाय बनाने की फरमाइश और स्कूल बस को वापस लौटाया।
- 2 घंटे तक बंधक, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया।
राजस्थान के अलवर शहर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां शालीमार नगर में शनिवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट की।
बदमाशों ने करीब दो घंटे तक पूरे परिवार को गन पॉइंट पर बंधक बनाए रखा। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। करीब 15 तोला सोने के आभूषण तथा नकदी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने तक की धमकी दी।
सुबह दरवाजा खुलते ही बोला धावा
वे नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के खाली पड़े मकान के रास्ते पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही घर का दरवाजा खुला, तीनों बदमाश अंदर घुस आए।
बदमाशों ने घर में घुसते ही असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश, उनकी पत्नी और बच्चों को काबू में कर लिया। उन्होंने पूरे परिवार के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए।
बदमाशों ने पहले महिला के पहने हुए गहने उतरवाए। फिर अलमारी की चाबियां छीनकर उसमें रखे करीब 15 तोला सोने के जेवर और नकदी समेट ली।
चाय की फरमाइश और स्कूल बस को वापस लौटाया
वारदात के दौरान ही सुबह करीब 6 से 7 बजे बच्चे को लेने स्कूल बस घर के बाहर पहुंची। बस चालक ने जब हॉर्न बजाया तो एक बदमाश बाहर आया। उसने ड्राइवर से कहा कि बच्चा आज स्कूल नहीं जाएगा। इसके बाद बदमाश वापस अंदर आया और लूटपाट में जुट गया।
दुष्कर्म की धमकी और बेरहमी से मारपीट
पीड़ित महिला उनसे लगातार विनती करती रही कि तबीयत खराब रहती है, इसलिए उनके साथ ऐसा न करें। बदमाशों ने जाते-जाते धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित कमिश्नर ने किसी तरह अपने बंधन खोले। पड़ोसियों व पुलिस को सूचित किया।
सदर थाना पुलिस, एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें:-
पति के 13 लाख गेमिंग में लगाए, चोरी का ड्रामा किया, फिर गिरफ्तार हुई
ट्रेन से जेवरात से भरा बैग चुराया, गोल्ड लोन लेकर जमा कराई कॉलेज की फीस
मोदी का मास्क पहनकर चोरी, शॉप से 40 स्मार्टफोन चुराए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman