1f34e150-de8
छलकेगा खुशी का जाम, जानिए क्यों सस्ती होने जा रही है विदेशी स्कॉच
Jinesh Jain | Published:
सस्ती होने जा रही है विदेशी स्कॉच
राजस्थान में प्रीमियम और ब्रांडेड स्कॉच की कीमतों में जल्द ही भारी कमी आ सकती है। भारत-यूके व्यापार समझौते के कारण विदेशी स्कॉच की खुदरा कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भारत-यूके व्यापार समझौते से विदेशी स्कॉच की कीमतों में कमी आएगी।
- यह समझौता इसी 15 जुलाई से आधिकारिक रूप से लागू हो चुका है।
- ब्रिटेन से आयातित व्हिस्की और जिन पर सीमा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती की है।
- विदेशी स्कॉच की खुदरा कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी।
राज्य में बॉटल्ड-इन-ओरिजिन (BIO) यानी सीधे विदेश से बोतल में बंद होकर आने वाली शराब की कीमतों में जल्द भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अब मयखानों और खुदरा दुकानों पर प्रीमियम स्कॉच काफी किफायती दरों पर उपलब्ध होगी।
क्यों घट रहे हैं दाम? क्या है पूरा गणित?
इस समझौते के तहत भारत सरकार ने ब्रिटेन से आयात की जाने वाली व्हिस्की और जिन (gin) पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) में सीधी 50 फीसदी की कटौती की है।
पहले जहां यूके से आने वाली शराब पर 150 फीसदी का भारी-भरकम टैक्स लगता था, वहीं अबइसे घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है।
चूंकि भारत में बिकने वाली प्रीमियम आयातित शराब में सबसे बड़ा हिस्सा स्कॉटलैंड में बनी स्कॉच व्हिस्की का होता है, इसलिए सीमा शुल्क में आधी कटौती का सीधा असर इनकी लैंडिंग कॉस्ट (आयात लागत) पर पड़ेगा।
किन ब्रांड्स पर मिलेगा फायदा और कितनी घटेगी कीमत?
बाजार में नया स्टॉक आते ही जिन लोकप्रिय ब्रांडों की कीमतें कम होने वाली हैं, उनमें शामिल हैं:
- शिवास रीगल (Chivas Regal)
- बैलेंटाइन्स (Ballantine’s)
- जॉनी वॉकर (Johnnie Walker)
- ग्लेनफिडिच (Glenfiddich)
- द ग्लेनलीवेट (The Glenlivet)
- द मैकेलन (The Macallan)
250fad1b-5ce
क्या रुक पाएगी गुड़गांव से होने वाली तस्करी?
स्थानीय शराब विक्रेताओं के अनुसार यदि कीमतों का यह बड़ा अंतर कम होता है तो लोग रिस्क लेकर बाहर से शराब लाने के बजाय राजस्थान में ही खरीदारी करना पसंद करेंगे।
हालांकि, विक्रेताओं का यह भी कहना है कि गुड़गांव में भी दरें घटने की उम्मीद है, इसलिए वहां की कीमतों से शत-प्रतिशत मुकाबला करना शायद संभव न हो, फिर भी स्थानीय बिक्री में जबरदस्त उछाल आने की पूरी उम्मीद है।
66696413-0bd
देसी प्रीमियम ब्रांड्स के लिए चुनौती?
एसोसिएशन का कहना है कि अगर शिवास रीगल या 100 पाइपर्स जैसी विदेशी स्कॉच की कीमतें भारतीय प्रीमियम व्हिस्की के करीब आ गईं तो लोग थोड़ा सा फर्क होने पर विदेशी ब्रांड चुनेंगे।
इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए लिकर एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि वह इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) और भारतीय प्रीमियम व्हिस्की पर लगने वाले राज्य स्तरीय करों को भी युक्तियुक्त बनाए, ताकि बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहे।
FAQ
- राजस्थान में विदेशी स्कॉच सस्ती क्यों हो रही है?
भारत और ब्रिटेन के बीच हुए व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते यानी सीईटीए के तहत ब्रिटेन से आने वाली व्हिस्की और जिन पर सीमा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती की गई है। पहले यह टैक्स 150 फीसदी था, जिसे अब घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे आयात लागत घटेगी और खुदरा कीमतें भी कम होंगी।
उत्तराखंड में मिले राजस्थान के नवविवाहित दंपती के शव, छह महीने पहले हुई थी शादी
राजस्थान ग्रामीण बैंक का पुराना डोमेन बना खतरा, एडल्ट कंटेंट से फिशिंग तक का जोखिम
राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का मौका, 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन
मध्य भारत का मौसम अपडेट: MP-CG और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी!
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha