राजस्थान ग्रामीण बैंक का पुराना डोमेन बना खतरा, एडल्ट कंटेंट से फिशिंग तक का जोखिम
Ashish Bhardwaj | Jul 19, 2026, 14:28 IST
ग्रामीण बैंक पर साइबर खतरा
राजस्थान ग्रामीण बैंक के पुराने डोमेन पर एडल्ट कंटेंट दिखने का मामला सामने आया है। भविष्य में इससे ठगी की आशंका बताई जा रही है। आधिकारिक वेबसाइट से बैंकिंग सेवाएं लेने की सलाह दी जा रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान ग्रामीण बैंक के पुराने डोमेन पर साइबर सुरक्षा खतरा सामने आया।
- एक्सपायर डोमेन किसी अन्य पक्ष ने रजिस्टर कर लिया।
- वेबसाइट को दूसरी साइट पर रीडायरेक्ट कर अश्लील सामग्री दिखाई जा रही है।
- विशेषज्ञों ने फिशिंग और बैंकिंग ठगी की आशंका जताई।
- ग्राहकों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से बैंकिंग सेवाएं लेने की सलाह दी गई।
अब इस डोमेन को दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर वहां अश्लील सामग्री दिखाई जा रही है। इससे आशंका है कि भविष्य में इसी डोमेन का इस्तेमाल ग्राहकों को फर्जी बैंकिंग वेबसाइट पर भेजकर साइबर ठगी के लिए किया जा सकता है।
27 जून को दोबारा हुआ रजिस्टर
तकनीकी जांच में इस डोमेन के संचालन का संबंध तुर्की के इस्तांबुल शहर से जुड़ता दिखाई दिया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डोमेन पर यह कब्जा हैकिंग के जरिए हुआ या किसी ने इसे वैध तरीके से रजिस्टर कर लिया।
विशेषज्ञ बोले, फिशिंग का बढ़ सकता है खतरा
चंदेल के मुताबिक शुरुआत में ऐसे डोमेन पर एडल्ट या अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देती है। लेकिन बाद में इसी डोमेन पर फिशिंग वेबसाइट बनाकर बैंकिंग जानकारी चुराने और ठगी करने का प्रयास किया जा सकता है।
उन्होंने आगाह किया कि किसी भी बैंक की वेबसाइट खोलने से पहले उसके यूआरएल की पुष्टि करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर ग्राहक आसानी से झांसे में आ सकते हैं। इससे बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं के खातों में सेंधमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का करें इस्तेमाल
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से जांचने के बाद ही लॉग-इन करें। साथ ही पुराने या किसी भी संदिग्ध डोमेन का इस्तेमाल करने से पूरी तरह बचें।
ये खबर भी पढे़:-
जनता के वाहन फैला रहे है प्रदूषण, अफसरों के लिए सब माफ
बोर्ड की चूक से अटके 38 हजार विद्यार्थी, 37 दिन बाद भी नहीं मिली मार्कशीट
हाई कोर्ट में कल पेश होगी पंचायत-निकाय चुनाव योजना, सरकार ने की उच्च स्तरीय बैठक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava