भारत-जिम्बाब्वे मैच में छाया मरुभूमि का जलवा, अशोक शर्मा और बिश्नोई ने दिखाया दम
Ashish Bhardwaj | Jul 23, 2026, 19:27 IST
दो राजस्थानी सुरमा
भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के पहले मैच में राजस्थान के दो खिलाड़ियों को मौका मिला। जयपुर के अशोक शर्मा ने डेब्यू किया, वहीं जोधपुर के रवि बिश्नोई का चला फिरकी का जादू ।
समझें क्या है पूरा मामला
- भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज हरारे में शुरू हुई।
- पहले मैच में राजस्थान के दो खिलाड़ियों को मौका मिला।
- जयपुर के अशोक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
- जोधपुर के रवि बिश्नोई भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
- दोनों खिलाड़ियों को लेकर राजस्थान में खासा उत्साह है।
गुरुवार 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 (T20 – Twenty20) मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में कुल तीन मैच खेले जाने हैं। पहले ही मैच में राजस्थान के दो युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने से राज्य में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जयपुर के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और जोधपुर के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई दोनों ही शामिल है। दोनों खिलाड़ियों पर राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
जयपुर के अशोक शर्मा का इंटरनेशनल डेब्यू
डेब्यू से पहले अशोक शर्मा ने अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। भारतीय जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना उनका पहला बड़ा लक्ष्य रहा है।
अशोक शर्मा ने यह भी कहा कि वे वही तैयारी और रुटीन जारी रखेंगे, जो अब तक घरेलू क्रिकेट में करते आए हैं। उनका कहना है कि वे अपनी ताकत पर ध्यान देंगे और कुछ अलग करने की कोशिश नहीं करेंगे।
डेल स्टेन हैं उनके रोल मॉडल
उन्होंने बताया कि वे डेल स्टेन के आक्रामक अंदाज, रन-अप और जोश के जबरदस्त फैन हैं। अशोक शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्टेन के कई मैचों के वीडियो देखकर उनसे काफी कुछ सीखने की कोशिश की है।
जोधपुर के बिश्नोई की फिरकी पर टिकीं निगाहें
जिम्बाब्वे के खिलाफ बिश्नोई का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वर्ष 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों में उन्होंने 5.57 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट रहा था।
हालांकि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बिश्नोई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन हरारे में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया है।
ये खबर भी पढे़:-
नदी-नालों पर निर्माण, औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, भिवाड़ी में हड़कंप
पहली बार एक साथ निकाय और पंचायत चुनाव, क्या सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन की राह पर?
बारिश से मकाराना में खान ढही, 2 ट्रेनें भी हुई कैंसिल
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman