स्कूल गिराने को बचा क्या था? - 18 लाख की मंजूरी के बाद CJP नेताओं का वीडियो कॉल

Jageshwar prasad | Aug 23, 2026, 12:34 IST
Share
सरकारी आदेश जारी होते ही CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने वीडियो कॉल के जरिए खुशी जाहिर की
सरकारी आदेश जारी होते ही CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने वीडियो कॉल के जरिए खुशी जाहिर की

जयपुर के बगरू स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय के लिए सरकार द्वारा ₹18 लाख की स्वीकृति दिए जाने के बाद, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने वीडियो कॉल पर बातचीत की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • रामपुरा स्कूल के लिए 18 लाख मंजूर होने पर CJP नेताओं की वीडियो कॉल वायरल।
  • CJP टीम के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद और झड़प के बाद मामला तूल पकड़ गया था।
  • सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नए भवन के निर्माण के लिए ₹18 लाख का बजट मंजूर किया।
  • बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा प्राथमिक स्कूल की इमारत सितंबर 2025 में जर्जर घोषित की गई।
  • भवन के अभाव में बच्चे पास ही में एक तबेले/बाड़े की जगह में बैठकर पढ़ने को मजबूर थे।
जयपुर जिले के बगरू विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के दिन अब फिरने वाले हैं। लंबे समय से जर्जर भवन के कारण तबेले के पास पढ़ाई कर रहे नौनिहालों के लिए नए विद्यालय भवन के निर्माण की योजना तय कर ली गई है।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए भवन के लिए कुल ₹18 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसमें ₹12 लाख जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से और ₹6 लाख स्थानीय विधायक कोष से दिए जाएंगे। निर्माण कार्य आगामी 1 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा।

अब तबेले में नहीं पढ़ेंगे हमारे बच्चे

इस घटनाक्रम के बाद CJP नेताओं ने वीडियो कॉल पर बात की। वीडियो कॉल की शुरुआत में CJP सह-संयोजक आशुतोष रांका ने पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके को सरकारी आदेश की जानकारी दी।

रांका ने कहा कि जिस स्कूल का निरीक्षण करने वे गए थे और जहां बच्चों को तबेले में बैठकर पढ़ना पड़ रहा था, उसके निर्माण के लिए देर रात आदेश जारी हो गया है। अब 1 सितंबर से काम शुरू होगा और बच्चों को पक्की छत मिलेगी।

रांका ने आगे कहा कि अगर सरकार को स्कूल ठीक ही करना था तो वह पहले भी कर सकती थी। वहां निरीक्षण के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी कराने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

अभिजीत दीपके का कटाक्ष- स्कूल गिराने को बचा ही क्या था?

बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने हल्के-फुल्के अंदाज में निरीक्षण के दिन का जिक्र किया। उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि वहां एक महिला कह रही थी कि ये लोग 'स्कूल गिराने आए हैं'। दीपके ने तंज कसते हुए कहा, जब पूरा स्कूल तबेले में चल रहा है, तो वहां गिराने के लिए बचा ही क्या था?

Welcome फिल्म जैसा सीन और हमलावरों पर दावा

आशुतोष रांका ने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि ऑन-कैमरा गाड़ियों पर पत्थर मारने वाले शख्स ने आधे घंटे बाद शर्ट बदलकर मीडिया को इंटरव्यू देना शुरू कर दिया कि उसके हाथ में चोट लगी है।

इस पर अभिजीत दीपके ने हंसते हुए तंज कसा कि उस व्यक्ति ने फिल्म Welcome ज्यादा देख ली होगी, जिसमें किरदार अपनी नकली टांग का बहाना बनाता है। दीपके ने कहा कि जब कोई गाड़ी पर पत्थर मारेगा और बेल्ट चलाएगा तो उसके हाथ में दर्द होना स्वाभाविक है।

हिंसा फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग बरकरार

तंज और हंसी-मजाक के बीच CJP के दोनों शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल ₹18 लाख का बजट पास कराने तक सीमित नहीं है।

रांका ने कहा कि पुलिस के पास घटना के सभी Unedited वीडियो उपलब्ध हैं। निष्पक्ष जांच करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ और कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वहीं दीपके ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि हिंसा CJP ने फैलाई है तो उन्हें जेल में डाल दे, लेकिन सरकारी स्कूलों की बदहाली और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।

अब तबेले से हटाकर पड़ोसी के मकान में अस्थायी शिफ्टिंग

विवाद के बाद प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को तबेले से राहत दिलाई गई है। जब तक नया भवन बनकर तैयार नहीं होता, तब तक के लिए स्कूल को गांव के ही निवासी रविशंकर शर्मा के मकान में अस्थायी तौर पर शिफ्ट कर दिया गया है। अब बच्चे तबेले और चारे के बीच बैठने के बजाय इस मकान में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

FAQ

  1. जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा प्राइमरी स्कूल के लिए कितनी राशि मंजूर हुई?
    राजस्थान सरकार ने जर्जर स्कूल भवन के नवनिर्माण के लिए 18 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसमें से 12 लाख रुपए DMFT फंड से और 6 लाख रुपए विधायक कोष से आएंगे।
  2. CJP की तरफ से इस फैसले को लेकर क्या कहा गया?
    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इसे अपने स्कूल ठीक करो अभियान की बड़ी जीत बताया है। हालांकि रांका ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।
  3. सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद की शुरुआत कैसे हुई थी?
    21 अगस्त 2026 को CJP कार्यकर्ता जर्जर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोका, जिसके बाद बहस हाथापाई और पथराव में बदल गई। दोनों पक्षों ने बाद में एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:-

कंवरपुरा स्कूल विवाद के बाद CJP का अभियान जारी रहेगा या थमेगा? जानें प्लान

स्कूल विवाद में विधायक और रांका आमने-सामने, MLA ने कहा-CJP ने खुद तोड़ी गाड़ियां

CJP क्यों भाजपा शासित राज्यों में जाती है, जानिए क्या कहा आशुतोष रांका ने

'What the F... Happening' कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के दीपके, सरकार पर साधा निशाना

Tags:
  • वीडियो कॉल
  • जर्जर स्कूल भवन
  • CJP
  • अभिजीत दीपके
  • आशुतोष रांका
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम

By Amresh Kushwaha

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Sharma

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल

By Ramanand Tiwari

पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?

By Ramanand Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार

By Sumit Kumar

OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार