जयपुर में BJP के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान: 145 वार्ड में नाम तय, 5 पर पेंच

Mukesh Sharma | Updated:
Share
भाजपा की लिस्ट जारी
भाजपा की लिस्ट जारी

नामांकन के आखिरी दिन राजस्थान भाजपा ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने शुरू किए। ज्योति खंडेलवाल को टिकट मिला, कुसुम यादव का टिकट कटा। वार्ड 101 पर फैसला अटका है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर निकाय चुनाव: BJP ने तय किए कई प्रत्याशी, ज्योति खंडेलवाल को टिकट।
  • पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल वार्ड 110 से लड़ेंगी चुनाव, कुसुम यादव का कटा टिकट।
  • BJP की सूची से पहले नाम तय, नीरज अग्रवाल और भवानी सिंह राजावत को मिला मौका।
  • वार्ड 112 से सुनील कोठारी प्रत्याशी, कई बड़े चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा।
  • वार्ड 101 पर फंसा पेंच, BJP में नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
राजस्थान में जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरने के आखिरी दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। 145 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में अभी भी कई वार्ड ऐसे हैं, जिन्हें लेकर खींचतान बनी हुई है और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

एक दिन पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में बैठकों का दौर चला। लंबी बातचीत, जातिगत और राजनीतिक समीकरण को साधने के बाद नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेताओं को भी मौका मिला है और कई बड़े चेहरों का नाम कट गया है।

ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट

सबसे अहम फैसला किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 को लेकर हुआ है। यहां भाजपा ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने वार्ड की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम करने की बात कही।

निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का कटा टिकट

जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का इस बार टिकट कट गया है। उनकी जगह भाजपा ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है।

अन्य बड़े नामों को मिला टिकट

भाजपा ने वार्ड नंबर 121 से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को उनके जन्मदिन के मौके पर वार्ड नंबर 89 से टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर 12 से निवर्तमान पार्षद रश्मि सैनी के पति राजेंद्र सैनी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड 101 पर अभी तक नहीं बनी सहमति

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 101 को लेकर भाजपा में अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक विधायक गोपाल शर्मा ने यहां से राजेश ताम्बी को प्रत्याशी बनाने की पैरवी की थी, जिसके बाद पार्टी मुख्यालय पर इसका विरोध भी हुआ। बताया जा रहा है कि बाद में उनकी जगह सुरेश गोयल को टिकट देने की पेशकश की गई, लेकिन शनिवार देर रात हुई बैठक में भी इस वार्ड पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। पार्टी के सर्वे में इस वार्ड से मनोज मुद्गल का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। अलग-अलग नामों को लेकर बनी स्थिति के चलते फिलहाल इस वार्ड को होल्ड कर दिया गया है। इस पर फैसले के लिए सुबह 10 बजे एक बार फिर बैठक होने की जानकारी सामने आई है।



ये खबर भी पढे़:-

जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट तय, पूर्व महापौर कुसुम यादव का टिकट कटा

पुलिस बनेगी दोस्त, अफसर सुलझाएंगे समस्याएं, जेन-जी और जेन-अल्फा आंदोलनों पर नया प्लान

राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का संविधान पारित, डॉ. अखिल बंसल बने अध्यक्ष

100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास, किसान पुत्र पुलकित गोयल बने UGC NET टॉपर

Tags:
  • नगर निगम चुनाव
  • मेयर कुसुम यादव
  • विधायक गोपाल शर्मा
  • भवानी सिंह राजावत
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...