जयपुर में 6.80 करोड़ का 'बॉस स्कैम': 4 गिरफ्तार, पुलिस ने कराए 3.50 करोड़ होल्ड
Saurabh Mishra | Updated:
बॉस स्कैम
जयपुर में साइबर ठगों ने व्हाट्सएप हैक कर डायरेक्टर बनकर कंपनी से 6.80 करोड़ रुपए ठगे। पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार किए और 3.50 करोड़ रुपए होल्ड कराए।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में 6.80 करोड़ के बॉस स्कैम का हुआ पर्दाफाश।
- व्हाट्सएप हैक कर निदेशक बनकर की करोड़ों की ठगी।
- साइबर पुलिस ने रोके 3.50 करोड़ रुपये, 4 आरोपी गिरफ्तार।
- सिंगापुर-हांगकांग तक फैले हैं इस साइबर गिरोह के तार।
- 250 बैंक खातों में घुमाई गई ठगी की पूरी रकम।
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सऐप के जरिए हुई इस बड़ी ठगी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत हुई। आरोपियों ने डायरेक्टर का नाम और फोटो इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को झांसे में लिया था।
कैसे हुआ जयपुर में 'बॉस स्कैम'
इसके बाद ठगों ने कंपनी के डायरेक्टर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर खाताधिकारी को मैसेज भेजे। खुद को निदेशक बताते हुए उन्होंने तुरंत आरटीजीएस से भुगतान करने के निर्देश दिए।
ठगों ने अकाउंटेंट की पुरानी बातचीत की नकल की तैयार
इसके बाद डायरेक्टर और अकाउंटेंट की पुरानी बातचीत की नकल तैयार की गई। इससे अकाउंटेंट को लगा कि वह वाकई कंपनी के डायरेक्टर से बात कर रहा। ठगों के निर्देश पर कंपनी के खाते से कुल 6 करोड़ 80 लाख रुपए तीन बैंक खातों में भेज दिए गए।
साइबर पुलिस ने 3.50 करोड़ होल्ड कराए
कैसे छिपाते थे ठगी की रकम?
रकम इन खातों में आने के बाद चेक, एटीएम, यूपीआई, नकद जमा मशीन और डिजिटल पर्स के जरिए कई स्तरों पर घुमाई जाती थी। इसके बाद रकम को यूएसडीटी जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजा जाता था।
साइबर ठग टेलीग्राम के जरिए करते थे बैंक अकाउंट की व्यवस्था
साइबर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि मयंक ने ठगी की रकम पाने के लिए अपना बैंक खाता दिया था। बृजमोहन बैंक खातों की व्यवस्था और रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का काम देखता था। समानाराम क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लोगों से संपर्क कराता था। वहीं मोहित यादव भी बैंक खातों की व्यवस्था और रकम की निकासी में शामिल था।
सिंगापुर-हांगकांग तक जुड़े ठगी के तार
250 से ज्यादा खातों की जांच जारी
व्हाट्सऐप बातचीत, कॉल विवरण, मोबाइल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेन-देन की पूरी सीरीज का एनालिसिस किया जा रहा। यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर अपराध शांतनु कुमार सिंह की निगरानी में हुई।
FAQ
- जयपुर में बॉस स्कैम कैसे हुआ?
साइबर ठगों ने कंपनी के अकाउंटेंट का कंप्यूटर हैक कर व्हाट्सएप एक्सेस किया। इसके बाद निदेशक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी संदेश भेजे। इसी तरीके से 6.80 करोड़ ट्रांसफर करवाए गए। - जयपुर पुलिस ने कितनी रकम बचाई?
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर करीब 3.50 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में रुकवाए। इन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया अभी जारी है। - इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जयपुर, सीकर और डीडवाना के लोग शामिल हैं।
साइबर क्रिमिनल VPN से कंट्रोल कर रहे मोबाइल, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
बैंक अधिकारी बनकर OTP, पैन और CVV चुराने वाला साइबर सिंडिकेट ध्वस्त, 64 गिरफ्तार
गूगल पर सर्च किए हत्या और बचने के तरीके, जयपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
राजस्थान सरकार ने लिया यू-टर्न, 23 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav