10 लाख की ‘सोने की मूर्ति’ निकली अष्टधातु, ग्राहक बनकर पहुंची CID ने पकड़ा आरोपी
Raghvendra Singh Rathore | Updated:
जयपुर में सोने की मूर्ति बेचने आया ठग गिरफ्तार
जयपुर में ‘ऑपरेशन भगवान विष्णु’ 10 लाख से शुरू हुई डील 3.10 लाख में तय, अष्टधातु का 21 इंच लंबा विग्रह बरामद, मूर्ति की प्राचीनता की जांच करेगा पुरातत्व विभाग
समझें क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 21 इंच लंबा अष्टधातु का विग्रह बरामद किया गया है। मूर्ति वास्तव में कितनी पुरानी है, इसमें कौन-सी धातुएं हैं और इसका कोई पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व है या नहीं, इसकी जांच अब पुरातत्व विशेषज्ञों से कराई जाएगी।
मुखबिर से मिली सूचना, पुलिस खुद बन गई खरीदार
टीम ने सूचना की तस्दीक करने के बाद जाल बिछाया। पुलिसकर्मियों ने बोगस ग्राहक बनकर संपर्क किया। पुलिस के अनुसार शुरुआत में मूर्ति की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई। बातचीत और मोलभाव के बाद सौदा 3 लाख 10 हजार रुपए नकद में तय हुआ।
ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में ‘मनोरंजन बैंक’ की गड्डियां
गलतागेट थाना इलाके में आरोपी को रकम सौंप दी गई। मूर्ति देखने पर टीम को इसके सोने की नहीं होने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
सूरजपोल अनाज मंडी के सामने गलतागेट थाना पुलिस की मदद से अब्दुल कादिर निवासी सलेमपुर, करौली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सौदे में दी गई रकम भी बरामद कर ली गई।
10 हजार रुपए में मूर्ति पहुंचाने आया था जयपुर
अब पुलिस शहजाद और अब्दुल समद की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मूर्ति आखिर आई कहां से, इसे किसने हासिल किया और क्या प्राचीन वस्तुओं या नकली सोने की मूर्तियों के नाम पर ठगी करने वाला कोई बड़ा नेटवर्क इसके पीछे सक्रिय है।
मूर्ति का राज खोलेगी पुरातत्व विभाग की जांच
पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका को भी टाल दिया गया। हालांकि प्रेस नोट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस कथित साजिश के पीछे क्या ठोस आधार या घटनाक्रम था। इसलिए इस पहलू पर पुलिस की आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।
कार्रवाई DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर ADG क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। CID-CB के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया, जबकि जयपुर उत्तर DCP करण शर्मा और गलतागेट थाना पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया।
ये भी पढ़ें :-
MP से 5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े, भीड़ से मिलेगी राहत
हाईकोर्ट भवन घोटाले में तीन और अफसर गिरफ्तार, अब तक 11 पर गिर चुकी है गाज
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad