8 मौतों का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार, याकूब-फिरोज अब भी फरार

Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 07:33 IST
Share
अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार
अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में 8 की मौत के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। याकूब और फिरोज अब भी फरार।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा, वह दिल्ली-UP में छिपा था।
  • आरोपी ने पकड़े जाने के डर से रिश्तेदारों से भी संपर्क तोड़ लिया था।
  • दो अन्य आरोपी याकूब और फिरोज अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी।
  • अग्निकांड के दिन आरोपी झुलसे लोगों को सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए थे।
जयपुर के खोह नागोरियान में 9 जून को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। कयूम पिछले 8 दिनों से दिल्ली और यूपी में ठिकाने बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। अभी भी उसका भाई याकूब और बिजनेस पार्टनर फिरोज फरार हैं।

9 जून को क्या हुआ था?

9 जून की सुबह करीब 11 बजे खोह नागोरियान के मकान नंबर 88 करीम नगर-बी में आग लग गई। रिहायशी इलाके में बने इस मकान में अवैध तरीके से इवेंट के पटाखों की पैकिंग हो रही थी।

उसी दिन दिल्ली से गाड़ियों में भरकर अवैध विस्फोटक सामान जयपुर लाया गया था। माल उतारने के लिए दिल्ली से दो युवक नासिर और रेहान भी साथ आए थे। माल उतरने के बाद गाड़ियां वापस लौट गईं लेकिन वे दोनों फैक्ट्री में आराम करने रुक गए।

तभी अचानक आग लगी। बारूद तक चिंगारी पहुंची तो धमाका हुआ। आरोपी कयूम और फिरोज दोनों युवकों को तड़पता छोड़कर मौके से भाग निकले। झुलसे लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत आठ लोगों की जान गई थी।

खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया
खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड के मुख्य आरोपी कयूम खान को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया

कयूम कौन है और कैसे चल रही थी यह फैक्ट्री?

अवैध फक्ट्री का मकान याकूब पुत्र नजीर खान का था जो राक्ष्या की ढाणी, खोह नागोरियान का रहने वाला है। याकूब ने यह मकान दिल्ली के फिरोज को किराए पर दिया था।

फिरोज यहां शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखों की अवैध पैकिंग करवाता था। इस कारोबार में याकूब और उसका भाई कयूम भी पार्टनर थे।

डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा के अनुसार कयूम का दिल्ली से शुरू हुआ यह अवैध कारोबार था जिसे वह जयपुर में बड़े स्तर पर फैलाने की तैयारी में था। जयपुर के रहीम नगर सेकेंड में उसका आलीशान मकान है जहां से पूरे नेटवर्क को संचालित किया जाता था।

8 दिन दिल्ली-UP में भागता रहा

हादसे के बाद से कयूम फरार था। पुलिस की टीमें पिछले 8 दिनों से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश में लगी थीं।

डीसीपी रंजिता शर्मा ने बताया कि फरारी के दौरान कयूम ने पकड़े जाने के डर से अपने रिश्तेदारों और परिजनों से भी संपर्क पूरी तरह काट लिया था।

अंत में खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाशराम विश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने अलीगढ़ में दबिश दी और कयूम को दबोच लिया। टीम में एसआई मुकेश, एसआई बजरंग लाल, कॉन्स्टेबल धीरज और सुमनेश शामिल थे।

याकूब और फिरोज की तलाश जारी

कयूम की गिरफ्तारी के बावजूद उसका भाई याकूब और बिजनेस पार्टनर फिरोज अब भी फरार हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

FAQ

  1. जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई?
    9 जून 2026 को हुए इस हादसे में एक बच्चे और दो भाइयों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी।
  2. जयपुर के खोह नागोरियान पटाखा अग्निकांड में क्या सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं?
    नहीं, अभी भी कयूम का भाई याकूब और बिजनेस पार्टनर फिरोज फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें:-

शिक्षिका थीं, पत्रकार बनना चाहती थीं, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं लेडी सिंघम

राहुल की कोटा यात्रा से पहले कांग्रेस ने लगाए आरोप, हटाए जा रहे बैनर

NEET री-एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की सुसाइड, परिवार ने लगाए आरोप

पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन

Tags:
  • जयपुर
  • अवैध कारोबार
  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • भीषण अग्निकांड
  • अवैध पटाखा फैक्ट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि