जयपुर में कचरा उठाने का 8 महीने बाद तक बिल, हर महीने का हिसाब गायब, लोगों ने पूछा- किस आधार पर वसूल रहे पैसा?

Raghvendra Singh Rathore | Oct 14, 2026, 19:24 IST
Share
जयपुर में कचरा कलेक्शन का तीन से आठ महीने का बिल एक साथ देने पर विवाद।
जयपुर में कचरा कलेक्शन का तीन से आठ महीने का बिल एक साथ देने पर विवाद।

जयपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के नाम पर लोगों को तीन से आठ महीने का बिल एक साथ दिया जा रहा है। बिल में हर महीने के शुल्क का अलग हिसाब नहीं होने से लोग परेशान हैं। कचरा गाड़ियां नियमित नहीं आने की भी शिकायत है। नगर निगम ने कहा कि कंपनियों को हर महीने बिल देना जरूरी है।

जयपुर में घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में लोगों को हर महीने बिल देने के बजाय तीन से आठ महीने का बिल एक साथ थमाया जा रहा है। परेशानी यह है कि बिल में यह साफ नहीं होता कि किस महीने का कितना पैसा जोड़ा गया है। कई लोगों की शिकायत है कि कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित नहीं आती, लेकिन शुल्क पूरा मांगा जा रहा है।

नगर निगम ने कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूली की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों को दे रखी है। नियमों के मुताबिक इन कंपनियों को हर महीने बिल देना होता है। इसके बावजूद कई महीने का बिल एक साथ जारी होने की शिकायतें सामने आई हैं।

पांच महीने का बिल 560 रुपए, कर्मचारी भी नहीं बता पाए हिसाब

मुरलीपुरा निवासी प्रशांत पंडित ने कचरा कलेक्शन के बिल को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, जनवरी से मई तक का 560 रुपए का बिल दिया गया। प्रशांत ने बिल की राशि का हिसाब जानना चाहा, लेकिन सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। उन्हें बताया गया कि मशीन में डाटा डालने के बाद राशि अपने आप निकलती है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब शुल्क वसूलने वाले कर्मचारी ही बिल का हिसाब नहीं समझा पा रहे हैं, तो आम नागरिक कैसे जांच करेगा कि उससे सही पैसा लिया जा रहा है या नहीं?

सी-स्कीम में चार महीने बाद मिल रहा 400 से 800 रुपए का बिल

सी-स्कीम निवासी बरखा ने भी कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनके मुताबिक, पिछले एक साल से उन्हें करीब चार महीने के अंतराल पर बिल मिल रहा है। कभी 400 रुपए तो कभी 800 रुपए तक की राशि मांगी जाती है।

बरखा की शिकायत है कि कचरा उठाने वाली गाड़ी समय पर नहीं आती। इसके बावजूद शुल्क वसूला जा रहा है। बिल गाड़ी के ड्राइवर देते हैं, लेकिन रकम के हिसाब की जानकारी किससे ली जाए, यह स्पष्ट नहीं है।

13 में से 10 जोन में RFID सिस्टम, फिर भी शिकायतें

जयपुर नगर निगम के 13 जोन में से 10 में RFID आधारित सिस्टम लागू है। इस तकनीक से कचरा कलेक्शन गाड़ियों की आवाजाही और कचरा उठाने की निगरानी की जाती है। इसके बावजूद कई इलाकों से गाड़ियां नियमित नहीं आने और बिल समय पर नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

झोटवाड़ा, सांगानेर और जगतपुरा जोन में RFID आधारित शुल्क वसूली की व्यवस्था लागू नहीं है। बाकी 10 जोन में अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड और रवि ट्रैवलर्स कचरा कलेक्शन और शुल्क वसूली का काम संभाल रही हैं।

ऐसे में सवाल है कि जिन जोन में गाड़ियों की निगरानी के लिए तकनीक मौजूद है, वहां भी लोगों को नियमित सेवा और समय पर बिल क्यों नहीं मिल पा रहा है?

जोधपुर: चलती बस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, वॉशरूम जाते समय खुला गेट बना वजह | Jodhpur: Young man dies tragically after falling from a moving bus, open gate while going to washroom caused the accident
जोधपुर में चलती बस से गिरकर युवक की मौत, टॉयलेट जाने के दौरान खुले गेट से नीचे गिर गया था
14 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
बीकानेर से नाथद्वारा जा रही बस से गिरकर 32 साल के कृष्णा पी माधवानी की मौत हो गई। हादसा जोधपुर में IIT के गेट नंबर 2 के पास रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बस में वॉशरूम जा रहा था। इसी दौरान वह चलती बस से नीचे गिर गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कचरा उठाने और पैसा वसूलने की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों के पास

नगर निगम सीधे घरों से यूजर चार्ज नहीं वसूलता। जोनवार ठेका लेने वाली कंपनियां ही कचरा उठाने के साथ शुल्क वसूली का काम करती हैं। कंपनियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार हर महीने बिल जारी करना होता है। लेकिन कई महीनों का बिल एक साथ आने से लोगों के लिए यह जांचना मुश्किल हो रहा है कि किस अवधि का कितना शुल्क लिया गया है।

इस व्यवस्था में एक और सवाल है कि अगर किसी घर से नियमित कचरा नहीं उठाया गया, तो उसकी शिकायत और शुल्क से जुड़े विवाद का समाधान कैसे होगा?

SI भर्ती विवाद: अनुमति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी हनुमान बेनीवाल के आवास पर, आज होगी मुलाकात | SI Recruitment Dispute: Angry candidates reach Hanuman Beniwal's residence due to denial of permission, meeting to be held today
SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
14 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के अभ्यर्थी को धरने की अनुमति नहीं मिल रही हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलने के लिए समय मांगा है । 20 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है।

निगम उपायुक्त अतुल शर्मा बोले- हर महीने बिल देना जरूरी

नगर निगम के उपायुक्त (गैराज) अतुल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि टेंडर की शर्तों के मुताबिक संबंधित कंपनी को हर महीने बिल जारी करना जरूरी है। उनके अनुसार, यदि कोई कंपनी कई महीने बाद एक साथ बिल जारी करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

अतुल शर्मा ने कहा कि जिन इलाकों में इस तरह की समस्या आ रही है, वहां के लोग नगर निगम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नियमों में एक साल या कई महीनों का बिल एक साथ जारी करने का प्रावधान नहीं है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: 10,519 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, 23 को वोटिंग | Rajasthan Panchayat Elections: 10,519 Candidates Filed Nominations, Voting on 23rd
राजस्थान पंचायत चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, अलवर में सबसे ज्यादा, जानें कब होगी वोटिंग
14 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10,519 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें अलवर सबसे आगे रहा। पहले चरण में जिला परिषद की 586 और पंचायत समिति की 1,806 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 15 अक्टूबर तक नाम वापसी, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 25 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनाव होंगे।

अब सवाल- कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?

नगर निगम ने हर महीने बिल जारी करने की शर्त रखी है। इसके बावजूद लोगों को तीन से आठ महीने का बिल एक साथ मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल है कि नगर निगम अब तक कितनी शिकायतों की जांच कर चुका है? कितनी कंपनियों को नोटिस दिए गए और नियम तोड़ने पर कितनी पेनल्टी लगाई गई?

दूसरा सवाल बिल की पारदर्शिता का है। अगर किसी घर से 560 या 800 रुपए वसूले जा रहे हैं, तो बिल में हर महीने का शुल्क और कुल रकम का हिसाब साफ क्यों नहीं दिया जा रहा? फिलहाल नगर निगम ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। लेकिन लोगों की परेशानी केवल बिल की राशि नहीं, बल्कि नियमित कचरा कलेक्शन और वसूले जा रहे पैसे का स्पष्ट हिसाब नहीं मिलना भी है।

चूरू: जिम में एक्सरसाइज करते समय सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत, परिवार में शोक | Churu: Government school principal dies while exercising in gym, grief in family
जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज
14 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर में प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल की जिम में एक्सरसाइज करते समय मौत हो गई है। मेघवाल जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ थे। तभी अचानक वे ट्रेडमिल से गिर गए वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिए।

Tags:
  • जयपुर नगर निगम
  • कचरा कलेक्शन शुल्क
  • यूजर चार्ज
  • जयपुर सफाई व्यवस्था
  • कचरा गाड़ी
  • अतुल शर्मा
  • RFID सिस्टम
  • aipur Nagar Nigam
  • Garbage Collection Charges
  • Jaipur User Fee
शिक्षक भर्ती में छूटे दिव्यांग अब भरें फॉर्म, 15 अक्टूबर से खुलेंगे आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा

By VINAY VERMA

शिक्षक भर्ती में छूटे दिव्यांग अब भरें फॉर्म, 15 अक्टूबर से खुलेंगे आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा
जयपुर नगर निगम के सफाई अभियान पर विवाद, कांग्रेस का आरोप- भाजपा के वार्डों में पहले सफाई, हमारे वार्डों का नंबर दिवाली बाद

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर नगर निगम के सफाई अभियान पर विवाद, कांग्रेस का आरोप- भाजपा के वार्डों में पहले सफाई, हमारे वार्डों का नंबर दिवाली बाद
जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई
एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब

By Umeshwari Baghel

एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब
जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज

By Ashish Bhardwaj

जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज
IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...

By Harrison Masih

IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...
लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल

By Anshika Singh Chauhan

लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल