7 बीघा जमीन पर कब्जे का खेल, 2 पुलिस अफसरों समेत 10 लोगों पर केस, SOG का बड़ा एक्शन

Ashish Bhardwaj | Mar 13, 2026, 11:55 IST
Share
jamin
Photograph: (the sootr)

जयपुर के गोल्यावास में 7 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए भू-माफियाओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की। एसओजी ने इस मामले में तत्कालीन शिप्रा पथ और पत्रकार कॉलोनी थाने के थानाधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

News In Detail

  • जयपुर में बेशकीमती जमीन हथियाने के मामले में एसओजी का बड़ा एक्शन।
  • पुलिस अधिकारियों और माफिया के गठजोड़ का मामला आया सामने।
  • जयपुर में दो थानेदारों समेत 10 लोगों पर एसओजी ने दर्ज किया मामला।
  • फर्जी दस्तावेज के आधार पर 14 बिस्वा जमीन के फर्जी पट्टे बनवाए गए।
  • जांच का विषय क्या फर्जीवाड़े में राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका।

News In Short

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेशकीमती जमीन हथियाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने बड़ा एक्शन किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसओजी ने शिप्रा पथ थाने के तत्कालीन थानाधिकारी और पत्रकार कॉलोनी थाने के तत्कालीन थानाधिकारी समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

​क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जयपुर में गोल्यावास स्थित 7 बीघा जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की कोशिश की। इस संबंध में शंकर वाटिका गोल्यावास के शंकर लाल शर्मा ने 11 मार्च को एसओजी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें डराया-धमकाया और उनकी पैतृक भूमि को हड़पने का षड्यंत्र रचा।

​इन लोगों पर हुआ एक्शन

एसओजी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में पुलिस बेड़े के साथ ही माफिया से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं। मुख्य आरोपियों में शिप्रा पथ थाने के तत्कालीन एसएचओ ​नरपत सिंह, पत्रकार कॉलोनी थाने के तत्कालीन एसएचओ ​गजेन्द्र सिंह, अशोक, पंकज कुमार, अशोक शर्मा शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

​फर्जी दस्तावेजों से बाहुबली नगर बसाने की साजिश

​जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साल 1993 की एक फर्जी बैक-डेटेड डीड तैयार की थी। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर 14 बिस्वा जमीन के फर्जी पट्टे बनवाए गए। इन कागजों का उपयोग कर सालासर गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के जरिए उक्त भूमि पर 'बाहुबली नगर विस्तार' नाम से अवैध कॉलोनी काटने का प्रयास किया गया।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस अधिकारियों ने जमीन के वास्तविक मालिकों की सुरक्षा करने के बजाय भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। परिवादी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो पुलिस की धौंस दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई।

जांच में देखा जा रहे ये तथ्य

एसओजी ने मामले की गंभीरता और पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि ​क्या इस फर्जीवाड़े में राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल थे? ​क्या इन थानाधिकारियों ने पहले भी इस तरह के भूमि विवादों में अनुचित हस्तक्षेप किया है? ​कितनी राशि का लेन-देन इस अवैध कब्जे को अंजाम देने के लिए किया गया?

आगे क्या

जयपुर में जमीन की बढ़ती कीमतों के बीच पुलिस और भू-माफियाओं का यह गठजोड़ शहर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। एसओजी की इस एफआईआर के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़:-

किसानों के लिए खुशखबरी: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को होगी जारी

गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वाइट पेपर लाने की मांग

15 अप्रैल की डेडलाइन पर टकराव, राज्य चुनाव आयोग ने कहा-पंचायत चुनाव टले तो लटक सकती है अवमानना की तलवार

तस्कर पर 'चवन्नी' का इनाम, सोशल मीडिया पर पूछा- चलन में नहीं तो कैसे मिलेंगे पैसे? पुलिस ने बताया पूरा हिसाब

Tags:
  • राजस्थान
  • फर्जी दस्तावेज
  • राजस्व विभाग
  • एसओजी
  • 7 बीघा जमीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई