जयपुर मेयर की कुर्सी पर घमासान, भाजपा में कोठारी के नाम पर चर्चा तेज!
Mukesh Sharma | Updated:
जयपुर मेयर
जयपुर नगर निगम चुनावों में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। जैन समाज के प्रतिनिधित्व और राजनीतिक समीकरणों के तहत सुनील कोठारी को मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, हालांकि पुनीत कर्णावट की ओर से भी लॉबिंग जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जैन समाज को साधने के लिए सुनील कोठारी को मैदान में उतारा गया।
- भाजपा खेमे में पार्टी की पूर्ण जीत और स्पष्ट बहुमत का दावा।
- टिकट कटने और समीकरणों के फेर में पुनीत कर्णावट की राह मुश्किल ।
- बागियों को मनाने और मेयर पद की उम्मीदवारी को लेकर खींचतान जारी ।
राज्य की राजधानी होने और राज्य का सबसे बड़ा नगर निगम होने के कारण जयपुर में पार्षद बनना और उससे भी ज्यादा मेयर बनना राजनीतिक रुप से अहम होता है।
जयपुर में मतदान 9 और 11 सितंबर को होना है। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। नामांकन वापिस लेने की तारीख 3 सितंबर तक है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि कौन-कौन कहां से चुनावी मैदान में डटे रहेंगे। क्यों कि भाजपा और कांग्रेस में बागियों की संख्या भी कम नहीं है। लेकिन,दोनों ही पार्टियां बागियों को मनाने में लगी हुई हैं। जयपुर शुरु से ही भाजपा का गढ़ रहा है और भाजपा को इस बार भी पूर्ण विश्वास है कि उनका ही बोर्ड बनेगा। इन सबके बीच इस बार जयपुर का मेयर बनने को लेकर खींचतान भी शुरु हो गई है।
कोठारी पर लगाया है दांव
ऐसे में मेयर बनने के लिए पहले से ही राजनीतिक दांव पेंच चले जा रहे हैं। लेकिन,जयपुर के वार्ड नंबर 112 से भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी को पार्षद चुनाव लड़वाना भाजपा की विशेष रणनीति का हिस्सा है। भाजपा ने यहां से पूर्व में मेयर रही कुसुम यादव का टिकट काटकर कोठारी टिकट ही इसलिए दिया है कि जीतने पर उन्हें ही मेयर बनाया जाएगा।
जैन समाज का है दबाव
कोर वोट बैंक का है मामला
लेकिन दावेदार और भी हैं
कर्णावट के लिए राह कठिन
ये खबर भी पढे़:-
भजनलाल ने OSD की पत्नी को उतारा चुनावी मैदान में, गहलोत ने नहीं दिया था टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दांव: 1 लाख प्लॉट देने का वादा, जानें संकल्प पत्र में और क्या
बीकानेर कांग्रेस में टिकट विवाद सड़क पर आया: शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट, कुर्ता फाड़ा
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav