जयपुर जिला परिषद चुनाव: 67 साल में 10 जिला प्रमुख, सिर्फ रामचरण बोहरा ही पहुंचे संसद तक

Ashish Bhardwaj | Oct 12, 2026, 12:24 IST
Share
जयपुर जिला परिषद चुनाव
जयपुर जिला परिषद चुनाव

जयपुर जिला परिषद चुनाव की सियासत गरमा गई है। 1959 में बनी इस परिषद को 67 साल में 10 जिला प्रमुख मिले। रामचरण बोहरा ही ऐसे प्रमुख बने है जो आगे दो बार सांसद भी चुने गए है। पिछली बार 2021 में जिला परिषद क्रॉस वोटिंग के कारन कांग्रेस बहुमत के बावजूद हार गई थी।

जयपुर जिला परिषद चुनाव पर सबकी नजर है। यह चुनाव ग्रामीण राजनीति में नए नेतृत्व की परीक्षा होंगे। जयपुर जिला परिषद के 67 साल के इतिहास में 10 जिला प्रमुख बन चुके हैं।

इन 10 जिला प्रमुख में राम चरण बोहरा ही ऐसे नेता है जो राजनीति में आगे बढ़ पाए है। बोहरा ही लोकसभा तक का रास्ता तय कर पाए। इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जिला प्रमुख से सांसद बने रामचरण बोहरा

रामचरण बोहरा फरवरी 1995 से फरवरी 2000 तक जयपुर जिला प्रमुख रहे। इसके बाद उन्होंने संसदीय राजनीति में कदम रखा। वे 2014 और 2019 में जयपुर शहर सीट से सांसद चुने गए।

बोहरा क्यों मानते हैं पंचायत को पाठशाला

बोहरा के मुताबिक, पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण नेतृत्व तैयार करने का अहम मंच हैं। यहां जनप्रतिनिधि गांवों की समस्याएं करीब से समझते हैं। वे विकास योजनाओं और बजट पर काम करते हैं। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाना भी यहीं सीखा जाता है। बोहरा का कहना है कि यही अनुभव आगे की राजनीति में काम आता है।

2021 में क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल

2021 में कांग्रेस और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ था। रमा देवी चौपड़ा वार्ड 17 से कांग्रेस टिकट पर सदस्य चुनी गई थीं। जिला प्रमुख के चुनाव से पहले वे भाजपा खेमे में चली गईं। उस समय 51 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 27 सदस्य थे। यानी बहुमत कांग्रेस के पास था। फिर भी जिला प्रमुख की कुर्सी भाजपा के हाथ चली गई।

जिला परिषद क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का एक्शन

इस घटनाक्रम ने जिला परिषद क्रॉस वोटिंग की भूमिका सबके सामने ला दी। कांग्रेस ने रमा देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। रमा देवी 6 सितंबर 2021 से जिला प्रमुख के पद पर हैं। मौजूदा कार्यकाल में वे निवर्तमान जिला प्रमुख हैं।

जयपुर जिला परिषद चुनाव में किसकी परीक्षा?

आगामी जयपुर जिला परिषद चुनाव में 2021 का मामला फिर उठ सकता है। कांग्रेस के सामने पिछली हार के बाद स्थिति मजबूत करने की चुनौती होगी। भाजपा के लिए ग्रामीण इलाकों में समर्थन बनाए रखना अहम रहेगा।

1959 में नागौर से शुरू हुआ पंचायती राज

राजस्थान पंचायती राज की शुरुआत 2 अक्टूबर 1959 को नागौर से हुई थी। इसी साल राजस्थान पंचायत समिति एवं जिला परिषद अधिनियम लागू हुआ। बाद में 73वें संविधान संशोधन के अनुरूप नया कानून आया। यह राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 था।

गांवों के विकास के लिए अहम है जिला परिषद

जिला परिषद गांव के विकास के लिए अहम रोल अदा करती है। यह गांवों तक योजनाएं पहुंचाती है और उन पर निगरानी रखती है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य इसके प्रमुख क्षेत्र हैं। कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाएं भी इसके दायरे में आती हैं।

परिषद पंचायत समितियों के कामकाज की समीक्षा भी करती है। विकास कार्यों की प्राथमिकताएं यही तय करती है। बजट और संसाधनों के उपयोग पर इसकी नजर रहती है। गांवों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना भी इसका काम है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से BJP-Congress की गोपनीय रणनीति, अंतिम समय में होगी टिकटों की घोषणा | Rajasthan Panchayat Elections: BJP-Congress's Secret Strategy Due to Fear of Rebellion, Ticket Announcements at the Last Moment
राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से भाजपा-कांग्रेस आखिरी वक्त पर खोल सकती हैं टिकटों के पत्ते
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद बगावत की आशंका को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस इस बार अधिकांश जगहों पर उम्मीदवारों की सूची अंतिम समय तक सार्वजनिक नहीं करेंगी। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। माना जा रहा है कि टिकट पाने वालों को पहले फोन पर बताया जाएगा

सड़क, पानी और रोजगार पर उठेंगे सवाल

इस बार सिर्फ सियासी समीकरण ही नहीं गिने जाएंगे। विकास कार्यों का हिसाब भी मांगा जा सकता है। ग्रामीण सड़कें, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल बड़े मुद्दे बन सकते हैं। रोजगार योजनाओं का लाभ भी मतदाताओं की कसौटी पर होगा।

भरतपुर: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की क्रेशर पर हमले के बाद मौत, ग्रामीणों पर आरोप | Bharatpur: Former MLA Atar Singh Bhadana Dies After Attack at Crusher, Villagers Accused
राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की रविवार रात जयपुर के SMS अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे रविवार शाम भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज पर थे, जहां 70-80 लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला किया। पुलिस के अनुसार क्रेशर को लेकर ग्रामीणों से करीब 4 साल से विवाद था और धरना दे रहे ग्रामीणों ने हमला किया

क्या जिला प्रमुख के कार्यकाल का हिसाब मिलेगा?

कार्यकाल में कितने विकास कार्य पूरे हुए? सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक कितना पहुंचा? ग्रामीण समस्याओं पर कितनी कार्रवाई हुई? ये सवाल भी चुनावी बहस का हिस्सा बन सकते हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव चार चरणों में कराया जा रहा है। इसलिए जिला परिषद की सियासत पर पूरे कार्यक्रम में नजर रहेगी। जयपुर जिला परिषद का इतिहास साफ है। यह पद आगे बढ़ने की सीढ़ी रहा है। अब देखना होगा कि विकास, स्थानीय मुद्दे और समीकरण क्या रंग दिखाते हैं।

चंबल में फर्जी मार्कशीट से नौकरी का रैकेट: फेल अभ्यर्थी बने टॉपर, लाखों का घोटाला | Chambal Fake Marksheet Job Racket: Failed Candidates Became Toppers, Lakhs of Scam
फेल अभ्यर्थी रातों-रात बने टॉपर, राजस्थान-यूपी के हवाई बोर्ड से 95% अंक लाकर एमपी में पाई सरकारी नौकरी, ऐसे खुली पोल
12 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
ग्वालियर-चंबल इलाके में ऐसे बोर्डों की मार्कशीट लगाकर सरकारी नौकरी पाने का खेल चल रहा है, जिनका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं है। दतिया और शिवपुरी में भी ऐसी ही फर्जी मार्कशीट पकड़ी गई हैं। शिवपुरी में तो एमपी बोर्ड में फेल हुई महिला फर्जी मार्कशीट लगाकर आंगनबाड़ी सहायिका बन गई।

FAQs

  1. जयपुर जिला परिषद चुनाव कब और कैसे होंगे?
    जयपुर जिला परिषद चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। चुनाव की तारीखें और विस्तृत कार्यक्रम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।
  2. जयपुर जिला परिषद का प्रमुख कार्य क्या है?
    जयपुर जिला परिषद गाँवों के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती है, जैसे सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार की योजनाओं का कार्यान्वयन और निगरानी।
  3. जयपुर जिला परिषद चुनाव में पिछली बार क्रॉस वोटिंग से क्या हुआ था?
    2021 में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस को अपेक्षित बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख की कुर्सी भाजपा के पास गंवानी पड़ी थी, जिससे चुनावी रणनीतियों में बदलाव आया।
Tags:
  • जयपुर जिला परिषद चुनाव
  • जयपुर जिला प्रमुख
  • रामचरण बोहरा
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • जिला परिषद क्रॉस वोटिंग
  • राजस्थान पंचायती राज
  • Jaipur Zila Parishad election
  • Rajasthan panchayat election
लाड़ली बहनें सावधान! 41वीं किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आप भी हो सकती हैं ठगी का शिकार

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहनें सावधान! 41वीं किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आप भी हो सकती हैं ठगी का शिकार
मोहन कैबिनेट की बैठक आज: सांदीपनि स्कूलों की मुफ्त बस सेवा पर हो सकता है बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By Sourabh Bhatnagar

मोहन कैबिनेट की बैठक आज: सांदीपनि स्कूलों की मुफ्त बस सेवा पर हो सकता है बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नगरीय निकाय चुनाव 2026: दुर्ग प्रशासन ने तय किए मतदान और मतगणना केंद्र, सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल

By Harrison Masih

नगरीय निकाय चुनाव 2026: दुर्ग प्रशासन ने तय किए मतदान और मतगणना केंद्र, सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल
मुख्यमंत्री के निर्देश भी बेअसर? MP में 32 हजार शिक्षकों का प्रमोशन अटका, जानें कहां फंसा मामला

By Sourabh Bhatnagar

मुख्यमंत्री के निर्देश भी बेअसर? MP में 32 हजार शिक्षकों का प्रमोशन अटका, जानें कहां फंसा मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से भाजपा-कांग्रेस आखिरी वक्त पर खोल सकती हैं टिकटों के पत्ते

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से भाजपा-कांग्रेस आखिरी वक्त पर खोल सकती हैं टिकटों के पत्ते
Railway Recruitment 2026: रेलवे में तीन हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

By Kaushiki