पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
Jageshwar prasad | Aug 13, 2026, 16:08 IST
पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान हाई कोर्ट ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल समेत 8 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर माना।
समझें क्या है पूरा मामला
- जल जीवन मिशन घोटाला की सुनवाई में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला।
- पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज।
- JJM घोटाले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा- मामला गंभीर।
- कोर्ट ने कहा- ऊंची दरों पर टेंडर जारी करने का आरोप संवेदनशील।
- सरकारी पक्ष ने कहा- मंत्री रहते हुए जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई।
जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने सभी याचिकाओं पर 5 अगस्त को बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था और गुरुवार को यह आदेश दिया। अब सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
क्या है राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला ?
आरोप है कि कुछ अधिकारियों और तत्कालीन मंत्री ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऊंची दरों पर टेंडर जारी किए। इससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ।
जमानत याचिका खारिज क्यों?
पूर्व मंत्री होने के नाते महेश जोशी विभाग के प्रमुख थे और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
वकीलों ने क्या तर्क दिए?
एक अन्य आरोपी (एसई महेंद्र प्रकाश सोनी) की ओर से कहा गया कि इसी मामले में एक ठेका फर्म के संचालकों को पहले राहत मिल चुकी है और एसीबी ने आरोप पत्र भी पेश कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने इन तर्कों को खारिज कर दिया।
अब क्या होगा?
ये भी पढ़ें:-
पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज
महेश जोशी से ACB ने 8 घंटे तक की पूछताछ, JJM घोटाले में टेंडर की अनियमितताओं पर सवाल
JJM घोटाले में नया खुलासा, महेश जोशी के बेटे की फर्म बनी रिश्वत का माध्यम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari