अनूठा मंदिर: जहां भगवान के साथ मोदी, योगी, गहलोत और सचिन समेत 50 हस्तियों की मूर्तियां

Ashish Bhardwaj | Jan 21, 2026, 19:50 IST
Share
temple
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कोटा के कर्मयोगी भारत माता भवन में देवी-देवताओं, महापुरुषों और प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियों की 50 से ज्यादा मूर्तियां हैं। इस मंदिर का उद्घाटन 26 जनवरी को होगा।

News In Short

  • कोटा में कर्मयोगी भारत माता भवन में महापुरुषों, देवी-देवताओं और प्रमुख हस्तियों की मूर्तियां स्थापित की गईं।
  • मंदिर में मोदी, योगी, गहलोत, स्वतंत्रता सेनानी और खेल जगत की महान हस्तियों की मूर्तियां शामिल हैं।
  • 56 फीट ऊंची मूर्तियों के साथ 50 से अधिक मूर्तियां सफेद संगमरमर से बनाई गई हैं।
  • भारत माता की आकृति में कोहिनूर का प्रतीक दर्शाया गया, जो भारत के उज्जवल भविष्य का संकेत है।
  • मंदिर का उद्घाटन 26 जनवरी को मां कांता जैन द्वारा किया जाएगा।

News In Detail

Kota: देशभर में देवी-देवताओं के अनेक मंदिर हैं। लेकिन, कोटा के नयापुरा में कर्मयोगी भारत माता भवन एक अनूठा मंदिर माना जा सकता है। इस मंदिर में देवी-देवताओं के साथ ही महापुरुषों, नेताओं, कलाकारों और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों की 50 से अधिक मूर्तियां हैं। मंदिर में मोदी, योगी, ओम बिरला और गहलोत की मूर्तियां भी दिखेंंगी। इस मंदिर को कर्मयोगी सेवा संस्थान द्वारा तैयार करवाया गया हैं। इसका उद्घाटन 26 जनवरी को करने की तैयारी है।

महापुरुषों की मूर्तियां

कर्मयोगी भारत माता भवन में भारत रत्न सम्मानित विभूतियों से लेकर अन्य महान नेताओं और संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इनमें भारत रत्न इंदिरा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ. भीमराव आंबेडकर, राजीव गांधी, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, भगत सिंह, महात्मा गांधी, और सुभाषचंद्र बोस जैसे महान हस्तियों की मूर्तियां शामिल हैं।

देवी-देवताओं की मूर्तियां

इस मंदिर में भगवान राम, महादेव, हनुमान, देवी दुर्गा, देवी सरस्वती, राधा-कृष्ण, भगवान परशुराम, भगवान देवनारायण और बाबा रामदेव की मूर्तियों की भी स्थापना की गई है। इन मूर्तियों के माध्यम से श्रद्धा और आस्था को सम्मान दिया गया है।

स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां

कर्मयोगी भारत माता भवन में देशभक्ति की भावना को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। इसमें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप जैसे वीर नायक और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।

अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां

इस मंदिर में गायिका लता मंगेशकर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन, और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। इन हस्तियों का योगदान कला, साहित्य और खेल जगत में अनमोल है।

प्रमुख नेताओं और सांसदों की मूर्तियां

कोटा के विकास में योगदान देने वाले नेता और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मूर्ति भी यहां स्थापित की गई है। साथ ही, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्तियों की स्थापना की गई है।

कोहिनूर की आकृति

महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के बीच दीवार पर एक 7 फीट ऊंची भारत माता की आकृति उकेरी गई है, जिसमें एक हाथ में कोहिनूर दिखाया गया है। यह आकृति यह संदेश देती है कि भारत ‘सोने की चिड़ीया’ से आगे बढ़कर ‘कोहिनूर’ बनेगा।

मूर्तियों की विशेषता और ऊंचाई

इस मंदिर में स्थापित मूर्तियों की ऊंचाई 56 फीट तक है। जबकि कुछ छोटी मूर्तियां 15-15 इंच की हैं। सभी मूर्तियां सफेद संगमरमर से बनी हैं। सबसे बड़ी मूर्तियों का वजन लगभग 250 किलो है।

जयपुर से छीन सकते हैं आईपीएल मैच, सरकार को लेना होगा स्टैंड

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026: सोमाया ने कहा - मेरे लिए कराची भाई-बहन जैसा

भोपाल RKDF यूनिवर्सिटी पर राजस्थान STF का छापा: संचालक सुनील कपूर के घर भी छानबीन

हैपी कुमारी बनीं राजस्थान की पहली महिला डब्लूपीएल क्रिकेटर, लड़कों के साथ खेलकर बनाई पहचान

Tags:
  • कोटा
  • मोदी
  • मूर्तियां
  • अनूठा मंदिर
  • कर्मयोगी भारत माता भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती