कजाकिस्तान में जिंदगी की जंग लड़ रहे MBBS स्टूडेंट राहुल को जयपुर लाए, SMS में शुरू हुआ इलाज
Amit Baijnath Garg | Oct 21, 2025, 14:18 IST
Photograph: (the sootr)
कजाकिस्तान में राजस्थान के जयपुर के एमबीबीएस स्टूडेंट राहुल को एयर एंबुलेंस में लाए, सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के प्रयास लाए रंग।
कजाकिस्तान में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के एमबीबीएस स्टूडेंट राहुल घोसल्या को जयपुर लाया है। सोमवार को शाम एयर एंबुलेंस से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल को मेडिकल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की निगरानी में एसएमएस हॉस्पिटल में मेडिकल आईसीयू फर्स्ट के वार्ड में भर्ती किया है।
राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर
एयरपोर्ट पर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत, डॉ. अनिल, शाहपुरा से भाजपा नेता उपेन यादव सहित जयपुर प्रशासन की टीम तैनात रही। एसएमएस हॉस्पिटल से विशेष क्रिटिकल एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी एयरपोर्ट भेजी गई। एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी की देखरेख में ट्रीटमेंट शुरू किया गया।
प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस
RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें
जयपुर के नयाबास गांव का रहने वाला राहुल साल 2021 से कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा था। इसी महीने 8 अक्टूबर को राहुल को ब्रेन हेमरेज हो गया, तब से वो वहां के हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। राहुल का जीवन बच सके और उसे बेहतर इलाज मिले, इसके लिए उसके माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए भारत और राज्य सरकार से सहयोग मांगा था। उन्होंने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के मंत्रियों को एयर लिफ्ट करके राहुल को भारत लाने की गुहार लगाई थी।
दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
राहुल को इंडिया लाने के लिए बीते कई दिनों से उसका परिवार और कई सामाजिक संस्थाएं कोशिश कर रही थीं। राहुल 8 अक्टूबर को कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसे उल्टियां हुईं और चक्कर आने लगे। राहुल वापस हॉस्टल रूम पर आ गया और कुछ दवाएं ली।
जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो राहुल के दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ही एडमिट करा दिया। परिवार के सदस्यों ने राहुल के दोस्तों से बातचीत के आधार पर बताया था कि अगले 30 घंटों तक वह होश में था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
राजस्थान के 7 विश्वविद्यालयों को मिल गए नए कुलगुरु, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) ने राहुल को भारत लाने में सहयोग किया। अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि उनकी राहुल के परिजनों से बात हुई और उसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क कर राहुल की शिफ्टिंग का प्रयास किया।
विदेश मंत्रालय, इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड, राना और जनसहयोग से कोशिशें कामयाब रहीं। इस मामले में जयपुर जिला कलेक्टर से भी चर्चा हुई। जयपुर पहुंचने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था भी कर दी गई।
राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर
माहेश्वरी की देखरेख में ट्रीटमेंट शुरू
प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस
4 डॉक्टर्स की टीम एसएमएस प्रशासन ने राहुल के इलाज के लिए 4 डॉक्टर्स की टीम बनाई है। इसमें न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. दिनेश खंडेलवाल, एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ. निहार शर्मा, जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के जीएल धायल, इमरजेंसी मेडिसिन के एचओडी डॉ. सतीश मीणा एवं अतिरिक्त अधीक्षक नरेंद्र सिंह चौहान को शामिल किया है।
जयपुर के नयाबास गांव का राहुल
दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
आखिर रंग लाई कोशिश
जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो राहुल के दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ही एडमिट करा दिया। परिवार के सदस्यों ने राहुल के दोस्तों से बातचीत के आधार पर बताया था कि अगले 30 घंटों तक वह होश में था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
राजस्थान के 7 विश्वविद्यालयों को मिल गए नए कुलगुरु, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश
इन संस्थाओं का मिला सहयोग
विदेश मंत्रालय, इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड, राना और जनसहयोग से कोशिशें कामयाब रहीं। इस मामले में जयपुर जिला कलेक्टर से भी चर्चा हुई। जयपुर पहुंचने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था भी कर दी गई।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava