RAS भर्ती पर डोटासरा परिवार पर बाबा का लेटर बम, नंबर बढ़वाने के आरोप
Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 20:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार पर RAS भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरोड़ी ने सीएम को पत्र लिखकर इस मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आरएएस भर्ती को लेकर डोटासरा परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।
- पत्र के अनुसार आएएस इंटरव्यू में डोटासरा के बेटे को 85 अंक देकर कराया पास।
- मीणा का आरोप-नियमों को ताक पर रखकर डोटासरा के समधी और बेटे ने उठाया क्रीमीलेयर आरक्षण का गलत लाभ।
- पूर्व सदस्यों के बयानों का हवाला देकर इंटरव्यू बोर्ड पर चहेतों को ज्यादा नंबर देने के लिए दबाव बनाने का दावा।
- किरोड़ी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इंटरव्यू के अंकों पर उठे सवाल
पत्र के अनुसार एक अन्य उम्मीदवार गरिमा जिंदल ने मुख्य परीक्षा में सर्वाधिक 425 अंक प्राप्त किए थे। लेकिन उन्हें साक्षात्कार में महज 25 अंक देकर चयन से बाहर कर दिया गया। यह विसंगति भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े करती है।
ओबीसी आरक्षण और क्रीमीलेयर का उल्लंघन
दावा है कि रमेश चंद्र पूनिया निर्धारित समय सीमा से पहले ही प्रधानाध्यापक बन गए थे। इस कारण उनकी संतानें ओबीसी आरक्षण के दायरे में नहीं आती। इसके बावजूद पूनिया की पुत्री प्रतिभा पूनिया का आरएएस 2016 में तथा पुत्र गौरव पूनिया और पुत्री प्रभा पूनिया का आरएएस 2018 में चयन ओबीसी आरक्षण का लाभ से हुआ।
दबाव और जांच की मांग
इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर डॉ.मीणा ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 318(4), 316(4), 338 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान CET की तारीख घोषित, जानें क्या-क्या बदले नियम
गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari