गहलोत ने कुर्सी मोह में राजस्थान को अराजकता में झोंका, किरोड़ी ने लगाया आरोप
Mukesh Sharma | Jun 25, 2026, 20:50 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा और अशोक गहलोत के बीच भी सियासी जंग तेज हो गई है। गहलोत के आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ी ने पलटवार किया। उन्होंने पूर्व सीएम को गांधारी-दर्शन छोड़ने की नसीहत दी है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- किरोड़ी का आरोप, 5 साल सत्ता के मोह में डूबे रहे गहलोत, मंत्रियों-विधायकों ने मचाई खुली लूट।
- मंत्री ने गहलोत को दी सीख, गांधारी का चश्मा उतारें और सत्य का पूरा सामना करें।
- किरोड़ी ने कहा, REET और जल जीवन मिशन के पाप उजागर।
- किरोड़ी ने गिनाए कांग्रेस राज के कथित भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे।
गहलोत के आरोपों पर किरोड़ी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन की बात करने वाले अशोक गहलोत को अब गांधारी-दर्शन छोड़कर सच्चाई का सामना करना चाहिए।
किरोड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत 5 साल तक सत्ता से चिपके रहे। उनके मंत्रियों और विधायकों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया।
गांधी दर्शन की बात करने वाले अशोक गहलोत जी को गांधारी-दर्शन त्यागकर सत्य का सामना करना चाहिए !
प्रदेश के मुखिया के रूप में पाँच वर्षों तक कुशासन देने वाले श्री @ashokgehlot51 आज तथ्यों की मांग कर रहे हैं, जबकि तथ्य स्वयं उनकी सरकार के काले कारनामों की गवाही देते आ रहे हैं।1/4
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) June 25, 2026
महेश जोशी का उठाया मुद्दा
उन्होंने रीट भर्ती परीक्षा का भी जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने इसे युवाओं के लिए महाकुंभ बताया था। लेकिन यह युवाओं के सपनों के साथ भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया।
रीट लेवल-2 परीक्षा हुई थी रद्द
उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के संबंध में भी उन्होंने ही सबसे पहले तथ्य सामने रखे थे। इसके बाद परीक्षा रद्द हुई और मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आरएएस भर्ती परीक्षा का भी मंत्री ने उठाया मुद्दा
मीणा ने आरोप लगाया कि सत्ता के मोह में गहलोत सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया था। अपने बयान के अंत में उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई की लिखी है ,पर उपदेस कुसल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे।
गहलोत ने कहा था मीणा एक्सपोज हो चुके हैं....
गहलोत ने कहा था कि सरकार बनने से पहले और मंत्री बनने के बाद भी किरोड़ी लाल मीणा लगातार आरोप लगाते रहे। लेकिन उनके किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी। अब जब खुद पर सवाल उठा है तो मीणा ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
श्री @DrKirodilalBJP सरकार बनने से पूर्व एवं अब मंत्री रहते हुए भी हम सब पर लगातार आरोप लगाते घूम रहे हैं पर इनका एक भी आरोप किसी पर सिद्ध नहीं हुआ है। भाजपा सरकार आने के ढाई साल में इनके सब आरोप हवा में उड़ चुके हैं। अब इन पर खुद पर आरोप लग गए तो ये तिलमिला गए हैं और बयान दे रहे…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 24, 2026
प्रदेश के हित में देगें सरकार को नैतिक समर्थन
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। विपक्ष प्रदेश हित में सरकार को नैतिक समर्थन देने के लिए तैयार है।
ये खबर भी पढे़:-
दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी
सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस
जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari