कुंभलगढ़ अभयारण्य के जंगलो में धधक रही भीषण आग, वन्यजीवों पर मंडराया बड़ा संकट

Ashish Bhardwaj | Apr 22, 2026, 20:32 IST
Share
Ashish Bhardwaj (59)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में लगी भीषण आग ने अब विकराल रूप लिया है। आग से वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने की प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की हैं अपील

News In Short

  • कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आग ने विकराल रूप लिया, कई क्षेत्रों में फैली।
  • तेज हवाओं के कारण अभयारण्य में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है
  • वन्यजीवों के जीवन पर मंडरा रहा है खतरा, सुरक्षित स्थानों की कर रहे हैं तलाश।
  • वन विभाग ने आग बुझाने के लिए कार्रवाई की त्वरित, टीमों को किया तैनात।
  • प्रशासन ने आमजन से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की हैं अपील।

News In Detail

मुकेश सोनी@पाली

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला के कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगी आग अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग की शुरुआत बीते दिनों हुई थी। अब यह तेजी से लाटाड़ा नाल, तणी नाल और जाड़ा जोबू की पर्वतमालाओं तक फैल चुकी है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग लगातार नए क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले रही है। इससे स्थिति और भयावह होती जा रही है।

वन संपदा को हो रहा हैं भारी नुकसान

आग की चपेट में आने से जंगल की बड़ी मात्रा में वन संपदा और सतही घास जलकर नष्ट हो रही है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। ये नुकसान सिर्फ पर्यावरण ही नहीं बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी प्रभावित कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें सादड़ी कस्बे की ऊंची इमारतों से भी साफ दिखाई दे रही हैं, जो इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।

वन्यजीवों की जान को हैं खतरा

इस भीषण आग से क्षेत्र के वन्यजीवों के जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जंगल में रहने वाले जीव-जंतु आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं, जिससे उनके जीवन पर खतरा बढ़ गया है। आग ने जंगल में निवास कर रहे विभिन्न प्रजातियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है, और यह पूरे क्षेत्र की पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहा है।

वन विभाग और प्रशासन की सक्रियता

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। इस कार्य में स्थानीय टीमों को तैनात किया गया है और आग बुझाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आग के बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना देने के लिए आमजन से सहयोग की भी अपील की गई है।

प्रशासन ने की अपिल

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को सूचना दें। इसके अलावा, आग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, ताकि वन्यजीवों और वन संपदा की रक्षा की जा सके।

ये भी पढे़:-

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, मुख्य आरोपी का राजस्थान से कनेक्शन , 9 टीमें कर रही हैं तलाश

सांवलिया सेठ का खुला खजाना: चौथे राउंड तक निकले 31 करोड़ रुपए, अभी सोना-चांदी और चिल्लर की गिनती बाकी

क्या SMS स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच, एनजीटी ने अत्यधिक भूजल दोहन पर 6 क्रिकेट स्टेडियमों को जारी किए नोटिस

सपनों के लिए छोड़ीं दो बड़ी नौकरियां, आईएएस शुभम चौधरी का असिस्टेंट प्रोफेसर से आईएएस बनने तक का संघर्षपूर्ण सफर

Tags:
  • राजस्थान
  • वन विभाग
  • पर्यावरण
  • अरावली पर्वतमाला
  • कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच