भाई माधवराव सिंधिया को किया याद, राजे ने सुनाया रेल कनेक्टिविटी से जुड़ा अनसुना किस्सा
Jageshwar prasad | May 12, 2026, 15:11 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को याद करते हुए एक अनसुनी कहानी सुनाई। यह कहानी झालावाड़ के रेल कनेक्टिविटी को लेकर थी।
News In Short
- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बड़े भाई स्वर्गीय माधवराव को याद कर हुईं भावुक।
- राजे ने माधवराव से जुड़ी झालावाड़ के रेल कनेक्टिविटी को लेकर कहानी साझा की।
- कहा, झालावाड़ में आज जो पैसेंजर ट्रेनें दौड़ रही हैं, उनके पीछे उनके बड़े भाई का योगदान।
- दादा ने अपनी छोटी बहन की फरमाइश पर झालावाड़ के लिए विशेष रेल बजट आवंटित किया।
- सांसद और विधायक कोष का अधिकांश हिस्सा स्कूलों के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाएगा।
News In Detail
भाई-बहन के प्रेम की गवाह बनी झालावाड़ की रेल
राजे ने भावुक स्वर में कहा, जब मैं यहां से सांसद थी, तब मैंने एक बहन के नाते दादा (माधवराव सिंधिया) से झालावाड़ के लिए रेल मांगी थी। मैं चाहती थी कि मेरे क्षेत्र के लोग भी रेल का सफर करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि दादा ने अपनी छोटी बहन की इस फरमाइश को टाला नहीं और पहली बार झालावाड़ के लिए विशेष रेल बजट आवंटित किया। आज स्टेशन पर गूंजती रेल की सीटियाँ उसी अटूट प्रेम और विश्वास की गवाह हैं।
46 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
शिक्षा और सुरक्षा पर कड़ा रुख
जिले के कई स्कूल भवन जो जर्जर और असुरक्षित स्थिति में हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं। राजे ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और असुरक्षित भवनों के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
किसानों और जनता को बड़ी राहत
वहीं, सांसद दुष्यंत सिंह की 'जन संवाद यात्रा' की सफलता के आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले चार चरणों में मिले 2043 आवेदनों में से 1375 समस्याओं का जिला प्रशासन के समन्वय से त्वरित निस्तारण किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें:-
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा 2022: पेपर लीक मामले में पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ को SOG का नोटिस
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: CBI करेगी धांधली की जांच, जानें दोबारा कब होगी परीक्षा
आयुष अधिकारी भर्ती 2025: आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी अभ्यर्थियों की कॉमन मेरिट पर विवाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari