शाहिद कपूर की 'फर्जी' देख छाप डाले 50 लाख के नकली नोट, सरकारी नौकरी न लगने पर खोल दिया नकली नोटों का कारखाना

The Sootr | Published:
Share
शाहिद कपूर की 'फर्जी' देख छाप डाले 50 लाख के नकली नोट, सरकारी नौकरी न लगने पर खोल दिया नकली नोटों का कारखाना
शाहिद कपूर की 'फर्जी' देख छाप डाले 50 लाख के नकली नोट, सरकारी नौकरी न लगने पर खोल दिया नकली नोटों का कारखाना

राजस्थान में एक युवक ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ से प्रभावित होकर छह महीने में 50 लाख के नकली नोट छाप दिए

JAIPUR. राजस्थान में एक युवक ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ से प्रभावित होकर छह महीने में 50 लाख के नकली नोट छाप दिए। इस युवक ने सात साल सरकारी नौकरी की तैयारी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका, तो उसने अपने पांच साथियों के साथ पूरे देश में नकली नोट सप्लाई करना शुरू कर दिए। ये गैंग दिल्ली पुलिस की क्राइम बैंच की गिरफ्त में आ गई है।

शाहिद कपूर की बेबसीरीज देख कर दिया कारनामा

फर्जी नोट छापने वाला मास्टरमाइंड शकूर मोहम्मद नागौर के भैरुन्दा का रहने वाला है। किसान के बेटे मोहम्मद की उम्र 25 साल है, जो कि पेंटर का काम करता है। मोहम्मद साल 2015-16 में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अजमेर गया था। लेकिन, वह कॉम्पिटिशन एग्जाम नहीं निकाल पाया और कुछ और काम करने लगा था। लेकिन, इस साल एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' रिलीज हुई थी। जिसे देखने के बाद उसे नकली नोट छापकर पैसा कमाने का विचार आया। मोहम्मद ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अजमेर के पंचशील नगर के गणेश ग्वाड़ी में एक किराए के मकान में नकली नोट छापने का कारखाना शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें...

'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच फंसी एक लड़की की लाश, जिसके संग हमास के आतंकी बने जानवर

एक आरोपी फरार

इस फर्जीवाड़े में शकूर मोहम्मद समेत राधे, शिवलाल गोदारा, हिमांशु जैन और लोकेश यादव शामिल हैं। इंस्पेक्टर दीपक पांडे की अगुवाई में स्पेशल टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राधे मौके पर फरार हो गया था। जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि स्पेशल टीम ने 11 लाख रुपए के 500-500 रुपए के नकली नोट, मोबाइल, सिमकार्ड, 2 लेपटॉप, 3 रंगीन प्रिंटर, 2 लेमिनेटर, 2 पेन ड्राइव, पेपर शीट्स, इंक, केमिकल्स, नकली नोट छापने के लिए 2 गेज आदि चीजें जब्त की हैं। इसके साथ ही फर्जी नोटों की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली क्रेटा और स्विफ्ट गाड़ी भी कब्जे में ली है।

Tags:
  • Shahid Kapoor's 'Farzie'
  • young man printed fake notes after watching Shahid Kapoor's web series 'Farzie'
  • young man printed fake notes worth Rs 50 lakh in 6 months
  • Shahid Kapoor's fake
  • शाहिद कपूर की 'फर्जी'
  • शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखकर युवक ने नकली नोट छाप दिए
  • युवक ने 6 महीने में 50 लाख के नकली नोट छाप दिए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर