कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की फिर मौत, 6 दिन बाद नहर में मिला शव

Purshottam Kumar Joshi | Feb 24, 2026, 14:21 IST
Share
kota
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में फिर एक छात्र की मौत हो गई। यह छात्र मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला था। उसका शव 6 दिन बाद नहर से बरामद हुआ। पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्र की हत्या है या आत्महत्या।

News in Short

  • कोटा में 6 दिन से लापता NEET छात्र लोकेश डांगी का शव नहर में मिला।
  • 17 फरवरी को लोकेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी।
  • मध्यप्रदेश के रामगढ़ जिले का निवासी था लोकेश डांगी
  • शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
  • लोकेश का आखिरी बार अपनी मंगेतर से संपर्क हुआ था।
  • पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

News in detail

राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग छात्रों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 6 दिन से लापता नीट कोचिंग छात्र लोकेश डांगी का शव सोमवार को संदिग्ध हालत में नहर मिला है। लोकेश मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस छात्र की मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लोकेश का 17 फरवरी को हुआ था गुमशुदा

लोकेश 17 फरवरी को अपने हॉस्टल से बाहर निकला था। उस वक्त वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। इसके बाद से उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद पुलिस को कैथून थाना क्षेत्र से गुजरती दाईं मुख्य नहर के किनारे लोकेश के जूते, चप्पल, टोपी और मोबाइल फोन मिले थे। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

6 दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

लोकेश की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नहर क्षेत्र में खोजबीन कर रही थीं। लगभग 5 दिन की खोजबीन के बाद सोमवार दोपहर कोटा से करीब 40 किलोमीटर दूर अंता के पास नहर में लोकेश का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों का बुरा हाल

लोकेश के परिजनों को इस दुखद खबर के बाद बड़ा झटका लगा। बताया जा रहा है कि लोकेश की सगाई हो चुकी थी और परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा था। परिजनों ने बताया कि लोकेश का आखिरी बार अपनी मंगेतर से फोन पर संपर्क हुआ था। 17 फरवरी से ही लोकेश के परिजन कोटा में ही रहकर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और वे बुरी तरह से रो रहे थे।

पुलिस ने मामले की जांच तेज की

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि, शुरूआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लोकेश की मौत कैसे हुई। पुलिस को संदेह है कि छात्र के लापता होने के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

Weather Update: एमपी और सीजी में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में फिर लुढ़का पारा

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • कोटा
  • पुलिस
  • मौत
  • लापता
  • कोचिंग छात्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग