मुकेश भाकर कुंवारे विधायकों की सूची से बाहर, आरजेएस कोमल मीणा के संग लिए सात फेरे, शाही शादी में आए दिग्गज

Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 13:06 IST
Share
mukesh
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने 2019 बैच की आरजेएस अधिकारी कोमल मीणा से विवाह कर लिया। जयपुर के एंजल रिसॉर्ट में हुए इस शादी समारोह में राजस्थान की राजनीति के कई नेता शामिल हुए।

News In Short

  • राजस्थान में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर बंधे विवाह के बंधन में।
  • लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की जीवनसाथी बनी आरजेएस कोमल मीणा।
  • विधायक भाकर और न्यायिक अधिकारी कोमल ने सोमवार को लिए 7 फेरे।
  • जयपुर में भाकर की शादी में आए पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता।
  • मुकेश भाकर लाडनूं से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में लाडनूं से दूसरी बार के कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर अब अविवाहित विधायकों की सूची से बाहर हो गए हैं। वे विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

उन्होंने सोमवार को 2019 बैच की आरजेएस (RJS) अधिकारी कोमल मीणा के साथ सात फेरे लिए। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित एंजल रिसॉर्ट में इस भव्य वैवाहिक समारोह को 2026 की सबसे चर्चित शादियों में शुमार किया जा रहा है।

सत्ता और विपक्ष का एक मंच पर जमावड़ा

विवाह समारोह की खास बात रही कि इसमें राजस्थान की राजनीति के धुरंधरों की मौजूदगी रही। 'एंजल रिसॉर्ट' के लॉन में जैसे ही मुकेश भाकर के राजनीतिक गुरु और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पायलट ने दूल्हा-दुल्हन को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया।

HC_PMtSaMAcoyyF
HC_PMtSaMAcoyyF

दी नए जीवन की बधाई

सियासी मतभेदों को दरकिनार कर इस शादी में हर विचारधारा के नेता नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने समारोह में शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मौजूदा मंत्री, पूर्व मंत्री और दर्जनों विधायकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

mukesh bha
mukesh bha

छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक का जश्न

मुकेश भाकर राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से तपकर निकले हैं। वे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी लोकप्रियता युवाओं में देखते ही बनती है। राजस्थान विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता निर्मल चौधरी और अभिमन्यु पूनिया अपने सैकड़ों साथियों के साथ इस जश्न का हिस्सा बने। युवाओं की भारी मौजूदगी ने शादी के माहौल को किसी राजनीतिक रैली जैसा जीवंत बना दिया था।

HC_G7LAaMAE0ORW
HC_G7LAaMAE0ORW

​पैतृक गांव में 'जन-मिलन'

जयपुर में हुए ​मुख्य समारोह से पहले मुकेश भाकर के पैतृक गांव लाड़नूं में प्री-वेडिंग और प्रतिभोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लाडनूं, नागौर और डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के हजारों समर्थकों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। विधायक भाकर ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ खुशियां बांटकर यह संदेश दिया कि वे जमीन से जुड़े नेता हैं।

Ashish Bhardwaj (10)
Ashish Bhardwaj (10)

न्याय की पहरेदार से लव स्टोरी

​सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को 'पावर कपल' का टैग दिया गया है। एक तरफ जहां मुकेश भाकर अपनी बेबाक बयानबाजी और संघर्षशील राजनीति के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी जीवनसाथी बनी कोमल मीणा न्याय के तराजू को संभालने वाली एक गंभीर न्यायिक अधिकारी हैं। यह एक प्रेम विवाह है, जो अब राजस्थान के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

HCv1q6mbIAA8_hc
HCv1q6mbIAA8_hc

​राजस्थान की सबसे भव्य शादियों में शुमार

विवाह समारोह में आए समर्थक बताते हैं कि ​नागौर और डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में कई वर्षों में ऐसी भव्यता नहीं देखी गई। शादी का डेकोरेशन, राजस्थानी व्यंजनों की भरमार और अतिथियों का शाही स्वागत इस समारोह की मुख्य पहचान बना। देर रात तक चले इस समारोह ने न केवल दो दिलों को जोड़ा, बल्कि राजस्थान की राजनीति में मुकेश भाकर के बढ़ते कद और मजबूत होते रसूख की भी तस्दीक कर दी।

HC_Kc-gaMAAoHnA
HC_Kc-gaMAAoHnA

ये भी पढ़े:-

30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी

एक दुल्हन, दो दूल्हे, राजस्थान और कश्मीर के बीच उलझी लवस्टोरी, सवाल यही कि शकीला को किस राज्य की पुलिस खोजेगी?

सिगनेचर ग्लोबल साइट पर मिट्टी ढहने से 7 की मौत, सुरक्षा मानकों में लापरवाही बन गई हादसे की बड़ी वजह

विधानसभा में मंत्री का खुलासा-केंद्रीय अंशदान नहीं मिलने से मनरेगा में मजदूरी भुगतान में देरी

Tags:
  • सचिन पायलट
  • अशोक गहलोत
  • हनुमान बेनीवाल
  • विवाह समारोह
  • लाडनूं विधायक मुकेश भाकर
  • कोमल मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती