नड्डा ने लिया मेवाड़ की चुनावी तैयारियों का फीड बैक, वसुन्धरा राजे रहीं मौजूद
Ujjwal Rai | Oct 16, 2023, 24:00 IST
नड्डा ने लिया मेवाड़ की चुनावी तैयारियों का फीड बैक, वसुन्धरा राजे रहीं मौजूद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को एक दिन की राजस्थान यात्रा पर उदयपुर पहुंचे
JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब बीजेपी आलाकमान संभागवार चुनावी तैयारी का जायजा ले रहा है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को एक दिन की राजस्थान यात्रा पर उदयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में उदयपुर संभाग के तहत आने वाले जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। हम बात यह थी कि इस संभाग बैठक में नाडा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रही।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में घोषित प्रत्याशियों में से लगभग एक दर्जन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की स्थिति भी सामने आ रही है। ऐसे में अब पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभागवार बैठक कर पार्टी की चुनावी तैयारी की स्थिति का जायजा ले रहा है। इसी काम के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उदयपुर आए और एक निजी होटल में उदयपुर संभाग के बीजेपी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक चुनावी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में उदयपुर संभाग के जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। दो सत्र में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे।
जेपी नड्डा ने बीजेपी पदाधिकारियों की नब्ज टटोली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए कामों का फीडबैक लिया और संभाग के हर जिले के लिए वहां के मुद्दों के अनुसार चुनाव की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उदयपुर संभाग के सभी 6 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बैठक में सभी पदाधिकारी को यह निर्देश पर दिए गए की पार्टी जो भी टिकट घोषित कर रही है उन्हें पूरा समर्थन दिया जाना है और उसको लेकर के किसी भी तरह का असंतोष सामने आ रहा है तो उसे वहीं समाप्त किया जाना है।
पार्टी की संभागवार बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। वसुंधरा राजे पिछले 2 दिन से उदयपुर में ही है। रविवार को उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा की थी इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष और अभी असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से भी उनकी अकेले में मुलाकात हुई है। ऐसे में अब संभाग स्तर कि बैठक में राजे की मौजूदगी को अहम।माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी इस दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है कि पार्टी के प्रदेश संगठन में अभी उनके पास कोई पद नहीं है। इसके बावजूद उन्हें संगठन कि बैठक में बुलाया गया है।
उदयपुर संभाग के बीजेपी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक
जेपी नड्डा ने बीजेपी पदाधिकारियों की नब्ज टटोली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपे गए कामों का फीडबैक लिया और संभाग के हर जिले के लिए वहां के मुद्दों के अनुसार चुनाव की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उदयपुर संभाग के सभी 6 जिलों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बैठक में सभी पदाधिकारी को यह निर्देश पर दिए गए की पार्टी जो भी टिकट घोषित कर रही है उन्हें पूरा समर्थन दिया जाना है और उसको लेकर के किसी भी तरह का असंतोष सामने आ रहा है तो उसे वहीं समाप्त किया जाना है।
राजे की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman