राजस्थान समरावता थप्पड़ कांड: आरोपी नरेश मीणा 8 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

Nitin Kumar Bhal | Jul 11, 2025, 12:33 IST
Share
rajathan update
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के समरावता में नवम्बर-दिसम्बर 2024 में हुए देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अब 8 माह बाद जेल से बाहर आएंगे।

राजस्थान (Rajasthan) के समरावता में नवम्बर दिसम्बर 2024 में हुए देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ (समरावता थप्पड़ कांड) मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा (Naresh Meena) अब 8 माह बाद जेल से बाहर आएंगे। शुक्रवार यानि 11 जुलाई 2025 को सुबह राजस्थान हाइकोर्ट ने थप्पड़कांड के बाद आगजनी के मामले में जमानत दे दी है।

नरेश मीणा को जेल से रिहा कराने के लिए आठ जुलाई को मीणा समाज के युवा नेताओं ने बैठक की थी। जिसमें समरावता प्रकरण और नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में छात्र नेता मनोज मीणा ने कहा था कि भजनलाल सरकार ने नरेश मीणा के परिवार और समाज के साथ घोर विश्वासघात किया है। NSUI के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश मीणा ने कहा कि हम लोगों ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को नरेश मीणा के मामले को बताया था। विजू जेफ, हीरालाल मीणा ने 20 जुलाई को विधानसभा को घेरने की चेतावनी भी दी थी।

जानिए क्या है समरावता थप्पड़कांड ...

  • 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें समरावता गांव के लोगों ने उनके गांव को उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रखा था। उस समय निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी ग्रामीणों की मांग वाजिब बताते हुए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए थे।
  • मतदान बहिष्कार के बावजूद 3 लोगों के जबरन वोट दिलाने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद वापस धरने पर जाकर बैठ गए थे। रात 8 बजे तक मतदान हुआ। रात करीब 9.45 बजे नरेश मीणा धरने से उठकर पुलिस से मिलने गए।
  • पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया था। मीणा के समर्थकों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे और भड़क गए थे। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी नरेश मीणा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए और पथराव-आगजनी कर दी।
  • 14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को धरनास्थल से गिरफ्तार कर लिया था। फिर कोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर को जेल भेज दिया। फिलहाल नरेश मीणा टोंक की जेल में बंद है।

उधर, आरएएस (Ras) एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी का कहना है कि कोर्ट के फैसले का हम अध्ययन करेंगे। उसके बाद हमारी कार्यकारिणी की बैठक में जो निर्णय होगा उस पर काम किया जाएगा।

जमानत मिलने पर नरेश मीणा का आया बयान

सत्यमेव जयते...! आज माननीय हाईकोर्ट ने मुझे 240 दिन जेल में रहने के बाद जमानत दी है। इस दौरान जितने भी शुभचिंतकों ने मेरा, समरावता गांववासियों और जेल में बंद रहे अन्य साथियों का न्याय की लड़ाई में साथ दिया, उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद। टोंक जेल से 14 जुलाई को शाम 3 बजे बाहर आऊंगा और वहां से सीधा समरावता गांव की पावन भूमि को नमन करूंगा। इंकलाब जिंदाबाद...

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • समरावता थप्पड़कांड
  • नरेश मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज