बाड़मेर के बाद बीकानेर में भी तेल और गैस के भंडार मिलने की संभावना, आज से शुरू होगी ड्रिलिंग
Chakresh | Dec 26, 2023, 24:00 IST
बाड़मेर के बाद बीकानेर में भी तेल और गैस के भंडार मिलने की संभावना, आज से शुरू होगी ड्रिलिंग
राजस्थान में बाड़मेर के बाद बीकानेर में भी क्रूड ऑयल और गैस के प्राकृतिक भंडार मिलने की संभावना है। इसके लिए ड्रिलिंग का काम आज से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने ओएनजीसी को इस प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा है
Jaipur @ राजस्थान में बाड़मेर के बाद बीकानेर में भी क्रूड ऑयल और गैस के प्राकृतिक भंडार मिलने की संभावना है। इसके लिए ड्रिलिंग का काम आज से शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने ओएनजीसी को इस प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा है और ओएनजीसी की मशीनें बीकानेर पहुंच गईं हैं जो अब जमीन के अंदर तेल और गैस के भंडार की खोज करेंगी। यदि यह खोज सफल रहती है तो बीकानेर की तस्वीर बदल जाएगी।
बीकानेर के पास में नाल और सालासर गांव में जमीन के नीचे क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस के भंडार की संभावना बताई गई है। बीकानेर-नागौर बेसिन में 2118 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्कैनर मशीनों और 2D और 3D भूकंप सर्वे के बाद तीन स्थानों को इसके लिए चयनित किया गया है, जहां खोज शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इस काम के लिए ओएनजीसी को जिम्मेवारी सौंपी है और ओएनजीसी मंगलवार से अपना काम शुरू करेगी और ओएनजीसी की मशीनें. बीकानेर पहुंच चुकी हैं और संभावित तीनों क्षेत्रों में मंगलवार से काम शुरू हो जाएगा। इन तीनों क्षेत्रों में क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस लगाने और इसके सैंपल लेने के साथ ही इसकी क्वालिटी की जांच को लेकर 60 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट ओएनजीसी को दिया गया है. अनुमान के मुताबिक बीकानेर में 25 मिलियन हैवी क्रूड ऑयल का भंडार हो सकता है। जिस क्षेत्र में खनन खुदाई का काम शुरू होगा, वह स्थान बीकानेर शहर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर जैसलमेर-बीकानेर राजमार्ग पर है।
गौरतलब है कि राजस्थान में बाड़मेर में बड़े पैमाने पर क्रूड ऑयल और गैस के भंडार मिले हैं और यहां पर पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी का काम तेजी से चल रहा है। यह रिफाइनरी अगले वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में बीकानेर में भी यदि तेल और गैस की खोज सफल रहती है तो यह पूरे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के लिए नए अवसर खोल देगी।
2118 वर्ग किलोमीटर में होगी स्कैनिंग
बदल जाएगी बीकाणे की तस्वीर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari