एनसीईआरटी की किताब से हटा विवादित नक्शा, जैसलमेर-बीकानेर अब नहीं दिखेंगे मराठा साम्राज्य का हिस्सा

Ashish Bhardwaj | Mar 18, 2026, 13:01 IST
Share
vidadit naksha
Photograph: (the sootr)

एनसीईआरटी ने 8वीं कक्षा की किताब से विवादित नक्शा हटा दिया है। इसमें राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और बूंदी को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया था।

News In Short

  • एनसीईआरटी ने स्वीकारी गलती और किताब से हटाया विवादित नक्शा।
  • नक्शे में बीकानेर, बूंदी और जैसलमेर को दिखाया था मराठा साम्राज्य का हिस्सा।
  • नक्शे पर पूर्व राजपरिवारों और इतिहासकारों द्वारा दर्ज कराई गई थी आपत्ति।
  • ऐतिहासिक तथ्यों को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने से पहले होगी गहन समीक्षा।
  • विक्रम सिंह नाचना ने कहा, यह हमारे इतिहास और पहचान का सवाल था।

News In Detail

जागेश्वर प्रसाद @ जयपुर

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब से वह विवादित नक्शा हटा दिया है, जिसमें बीकानेर, बूंदी और जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाया गया था। इस नक्शे पर पूर्व राजपरिवार के सदस्यों और इतिहासकारों ने बड़ी आपत्ति जताई थी।

क्या था विवाद?

विवादित नक्शे में जैसलमेर, बीकानेर और बूंदी को मराठा साम्राज्य के तहत दर्शाया गया था। हकीकत यह है कि इन रियासतों का मराठा साम्राज्य से कोई सीधा संबंध नहीं था। पूर्व राजपरिवार के सदस्य विक्रम सिंह नाचना, विश्वराज सिंह मेवाड़ और भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ बताया था। उनका कहना था कि यह गलत जानकारी विद्यार्थियों के बीच भ्रम फैला सकती है और स्थानीय इतिहास की गलत व्याख्या कर सकती है।

NCERT ने स्वीकारी अपनी गलती

विवाद सामने आने के बाद NCERT ने मामले की समीक्षा की और स्वीकार किया कि नक्शे में ऐतिहासिक त्रुटि थी। इसके बाद संबंधित नक्शे को 8वीं कक्षा की किताब से हटा दिया गया। NCERT ने यह भी कहा कि अगले एडिशन में बुक में ये नक्शा नहीं दिखाई देगा। भविष्य में ऐतिहासिक तथ्यों को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने से पहले विशेषज्ञों से गहन समीक्षा कराई जाएगी।

पूर्व राजपरिवार के सदस्य बोले - यह हमारी पहचान का सवाल

पूर्व राजपरिवार के सदस्य विक्रम सिंह नाचना ने कहा, यह केवल एक नक्शे का मामला नहीं था, बल्कि हमारे इतिहास और पहचान का सवाल था। उन्होंने आगे कहा कि जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दिखाना पूरी तरह गलत था। अब NCERT ने इसे हटा कर सही कदम उठाया है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में पाठ्य पुस्तकों में किसी भी ऐतिहासिक तथ्य को शामिल करने से पहले विशेषज्ञों की राय ली जानी चाहिए, ताकि इस तरह की गलतियां दोबारा न हों।

ये भी पढे़:-

विधायक के बेटे पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, असम का टेंडर दिलाने के नाम पर 4.81 करोड़ की ठगी

सरकारी स्कूलों में अब 'पढ़ाई फर्स्ट', बिना मंजूरी के नहीं हो सकेंगी प्रतियोगी परीक्षाएं

पद्मजा कुमारी की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट बोला-जब तक लक्ष्यराज का वसीयत केस लंबित, फैसला नहीं

IPS प्रशाखा माथुर की प्रॉपर्टी रिटर्न खाली, पति IAS शिखर अग्रवाल ने उनकी कई प्रॉपर्टी का क्रिया जिक्र, जानिए क्या है पूरा सच

Tags:
  • एनसीईआरटी
  • मराठा साम्राज्य
  • विश्वराज सिंह मेवाड़
  • भाजपा सांसद महिमा कुमारी
  • विवादित नक्शा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा