नीट-2026 पेपर लीक मामले में विधायक महेंद्र पाल मीना की सफाई, कहा मामले से कोई लेना देना नहीं

Ashish Bhardwaj | May 17, 2026, 14:29 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-17T142837.332
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जमवारामगढ़ से विधायक महेंद्र पाल मीना ने डोटासरा के आरोपों पर सफाई दी है। विधायक ने कहा कि उनके परिवार का नीट पेपरलीक मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके चाचा के पोते धर्मचंद मीना ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है।

News In Short

  • नीट-2026 पेपरलीक मामले में जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना ने दी सफाई ।
  • विधायक ने आरोपों का किया खंडन किया कहा कि उनके परिवार का पेपरलीक से कोई संबंध नहीं।
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
  • आरोपियों में दिनेश और मांगीलाल बिंवाल शामिल हैं।

News In Detail

पेपरलीक मामले में जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है। विधायक ने आरोपों को बेबुनियादी बताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर विधायक महेंद्र पाल मीना के भतीजे के चयन पर सवाल उठाए थे ।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि पेपरलीक (Paper Leak) मामले में आरोपी दिनेश बिंवाल और मांगीलाल बिंवाल परिवार के बच्चों के अलावा आरोपी के करीबी नेताओं से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

विधायक महेंद्र पाल मीना ने किया खंडन

विधायक महेंद्र पाल मीना ने डोटासरा के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नीट पेपरलीक मामले से कोई संबंध नहीं है। उनके चाचा के पोते धर्मचंद मीना ने मेहनत के दम पर सफलता हासिल की।

विधायक ने कहा, “सांच को आंच नहीं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी पेपरलीक के कई मामले सामने आए थे।

एजेंसियों की जांच तेज

नीट-2026 (NEET 2026) पेपर लीक (Paper Leak) मामले में कस्बा निवासी मांगीलाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल और विकास बिंवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई (CBI) द्वारा आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

परिवार का बयान

विधायक के चचेरे भाई सुखपाल मीना ने कहा कि उनके बेटे धर्मचंद और छोटे भाई धर्मपाल के बेटे रोहित ने नीट-2025 (NEET-2025) परीक्षा दी थी।
पेपर आता तो दोनों पास होते। धर्मचंद का चयन हुआ, रोहित का चयन नहीं हुआ। उनका परिवार पेपरलीक से जुड़ा नहीं है।

ये भी पढे़:-

इलेक्ट्रिक बसें कर रही है चलने का इंतजार, चार्जिंग स्टेशन नहीं बनने से 150 बसों का संचालन अटका

नीट यूजी 2026 और जेट परीक्षा एक साथ, छात्र असमंजस में कौनसी दे

गलत प्रश्न पत्र और आंसर की पर हाई कोर्ट सख्त; बनेगी हाई लेवल कमेटी

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर हुई बहस, बाहर आते ही चले लात-घूंसे

Tags:
  • CBI
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • पेपर लीक
  • NEET 2026
  • भाजपा विधायक महेंद्रपाल मीणा
  • दिनेश बिंवाल
  • मांगीलाल बिंवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा