ChatGPT Image May 21, 2026, 07_52_08 AM
NEET पेपर लीक: 5 राज्यों में बिका पेपर, महाराष्ट्र टॉप पर और राजस्थान दूसरे नंबर पर
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
CBI जांच में खुलासा हुआ कि NEET का पेपर 5 राज्यों में बिका। सबसे ज्यादा बिक्री महाराष्ट्र में हुई, दूसरे नंबर पर राजस्थान रहा। एजेंसी अब पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स की लिस्ट बना रही है। अब तक 11 गिरफ्तार हुए।
News In Short
- NEET का लीक पेपर महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 5 राज्यों में बिका।
- सबसे ज्यादा खरीदार महाराष्ट्र में, दूसरे नंबर पर राजस्थान।
- CBI अब पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स की लिस्ट बना रही है।
- अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 7 महाराष्ट्र से।
- पुणे की ब्यूटी पार्लर के जरिए बना पेपर लीक का नेटवर्क।
News In Detail
CBI के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ और उनके डिजिटल गैजेट्स की जांच के बाद यह जानकारी सामने आई है। एजेंसी का कहना है कि आगे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और बड़ा हो सकता है।
पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स भी निशाने पर
एजेंसी ने पेपर लीक करने और बेचने वाले ज्यादातर बड़े चेहरों को बेनकाब कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ किरदार शक के दायरे में हैं। इनके खिलाफ सबूत जुटाने में CBI की दो टीमें लगी हैं।
वहीं, तीन टीमें पेपर खरीदने वाले परिजनों और छात्रों की धरपकड़ करने की तैयारी कर रही हैं। 20 मई की रात को महाराष्ट्र से इसकी शुरुआत हो चुकी है और CBI जल्द ही दूसरे राज्यों में भी छापेमारी करेगी।
5 राज्यों में फैला नेटवर्क
कैसे बिका पेपर?
ब्यूटी पार्लर से कनेक्शन: मनीषा वाघमारे (ब्यूटी पार्लर संचालिका) ने अपने पार्लर के ग्राहकों के जरिए पेपर बेचा। उन्होंने पिछले अनुभव से खुद को एजेंट बना लिया था।
नासिक: आयुर्वेद डॉक्टर धनंजय लोखंडे ने पेपर शुभम खैरनार (नासिक के करियर काउंसलर) को ₹10 लाख में बेचा।
गुरुग्राम: शुभम खैरनार ने यह पेपर यश यादव (गुरुग्राम) को ₹15 लाख में बेच दिया।
राजस्थान: यश यादव से पेपर राजस्थान के जमवारामगढ़ पहुंचा, जहां मांगीलाल और दिनेश बिंवाल नामक दो भाइयों ने इसे खरीदा।
अब तक 11 गिरफ्तार
ब्लैंक चेक और मार्कशीट लेकर बनाई मजबूत डील
लेकिन परीक्षा के बाद अफवाह फैल गई कि फिजिक्स के प्रश्न नहीं आए। इस पर ज्यादातर परिजनों ने बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया।
सीकर के हॉस्टल मालिक से भंडाफोड़
NEET परीक्षा रद्द, री-एग्जाम का फैसला
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
CBI जांच के अनुसार नीट पेपर लीक का मुख्य केंद्र और सबसे ज्यादा बिक्री किस राज्य में हुई?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के किस आंतरिक सदस्य को पेपर लीक का मुख्य स्रोत माना गया है?
परीक्षा के बाद लीक माफिया और परिजनों के बीच पैसों को लेकर विवाद क्यों हुआ?
ये भी पढ़ें:-
महिला लेक्चरर की कार से कुचलकर 15 महीने की मासूम की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा
पहाड़ों को डिस्पोजेबल मानना बंद करे देश, माउंटेन प्रोटेक्शन एक्ट का ब्लूप्रिंट होगा तैयार, 22 मई से मंथन
RAS पिंकी मीणा को मिली राहत, हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश पर लगाई रोक
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari