महिला लेक्चरर की कार से कुचलकर 15 महीने की मासूम की मौत, बैक करते समय हुआ हादसा

Jageshwar prasad | May 22, 2026, 08:59 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T085455.856
Photograph: (the sootr)

जयपुर में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की महिला लेक्चरर की कार ने 15 माह की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी के गाड़ी बैक लेते समय बच्ची पिछले टायर के नीचे आ गई।

News In Short

  • जयपुर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की महिला लेक्चरर ने 15 माह की बच्ची को कुचला।
  • मासूम किट्टू अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी हुआ हादसा।
  • आरोपी महिला कार को पीछे ले रही थी, तभी बच्ची टायर के नीचे आ गई।
  • घायल अवस्था में बच्ची को ईएचसीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो घंटे बाद मौत।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लेक्चरर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर कार्यरत महिला की कार ने 15 माह की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई।

हादसा सिद्धार्थ नगर इलाके में गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। मासूम किट्टू (15 माह) अपने घर के बाहर सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला लेक्चरर काजल ठाकुरिया अपनी कार को पीछे ले रही थी। पीछे लेते समय उनकी कार ने बच्ची को अपने चपेट में ले लिया। बच्ची कार के पिछले टायर के नीचे आ गई।

परिजनों का आरोप- सामने से मारी टक्कर

बच्ची के चाचा विक्रम सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर 3-4 बच्चे खेल रहे थे, जिनमें उनकी भतीजी किट्टू भी शामिल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने पहले सामने से बच्ची को टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे ले ली। इससे बच्ची दोनों ओर से कुचल गई।

हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे एक दुर्घटना मान रही है। ACP (मालवीय नगर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार बैक लेते समय यह हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दो घंटे बाद तोड़ा दम

हादसे के बाद आरोपी महिला कार से बाहर निकलकर खड़ी हो गई। वहीं, बच्ची के परिजनों ने उसी कार से मासूम को जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी। लगभग दो घंटे के इलाज के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता दिनेश गुर्जर ने बताया कि वह आबकारी थाने के पास डेयरी चलाते हैं। उनका एक 5 साल का बेटा भी है। किट्टू उनकी इकलौती बेटी थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ACP विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी महिला लेक्चरर से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु का कारण बनने के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी कौन है?

आरोपी महिला काजल ठाकुरिया जयपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। वह घटनास्थल के पास ही पड़ोस में रहती थीं। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि हादसे के समय वह वाहन चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम थीं या फिर कोई अन्य लापरवाही हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-

अपराधी को पकड़ने के लिए सबूत चाहिए, तंत्र-मंत्र नहीं, हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

चंबल के सिंघम के नाम से मशहूर, बदमाश भी जिनसे कांपते हैं, IPS मृदुल कच्छावा की कहानी

पहाड़ों को डिस्पोजेबल मानना बंद करे देश, माउंटेन प्रोटेक्शन एक्ट का ब्लूप्रिंट होगा तैयार, 22 मई से मंथन

RAS पिंकी मीणा को मिली राहत, हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश पर लगाई रोक

Tags:
  • जयपुर
  • सड़क हादसा
  • लापरवाही
  • हादसा
  • दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज