यह कोई बड़ी बात नहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET-UG 2026 निरस्त होने पर बोले मंत्री दिलावर

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-14T195525.290
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के ​स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET-UG 2026 परीक्षा के निरस्त होने की घटना को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया। परीक्षा रद्द को लेकर राजस्थान में सियासी भूचाल आया हुआ है।

News In Short

  • राजस्थान में नीट पेपर लीक मामले मंत्री मदन दिलावर ने बताया सामान्य प्रक्रिया।
  • मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप कहा उनकी सरकार के दौरान कई पेपर हुए थे लीक।
  • दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक मामलों में कर रही है सख्त कार्रवाई।
  • गहलोत ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपी भाजपा से जुड़े।
  • कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के बयान पर दिलावर ने कहा कि आरोपियों के साथ उनके संबंध भी हो सकते हैं।

News In Detail

Jodhpur: राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET UG 2026 परीक्षा के निरस्त होने की घटना को बहुत अधिक तवज्जो न देते हुए इसे एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि प्रश्नपत्र लीक मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वे जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अनियमितताओं के संदेह में परीक्षा रद्द किए जाने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा, जांच एजेंसियों को निश्चित रूप से कुछ गड़बड़ी मिली होगी, जिसके आधार पर उन्होंने इसे रद्द करने का फैसला किया। तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, सरकार उन्हें सुधारने और व्यवस्था को ठीक करने का काम करेगी।

​सीकर हो या कश्मीर, कहीं नहीं बचेंगे दोषी

​शिक्षा मंत्री ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि पेपर लीक मामले की जड़ें चाहे कहीं भी हों, सरकार की पहुंच से कोई बाहर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, चाहे तार सीकर से जुड़े हों, पश्चिम बंगाल से या कश्मीर से, दोषियों को कहीं भी छोड़ा नहीं जाएगा। दिलावर का यह बयान उन कयासों के बीच आया है जिसमें पेपर लीक गिरोह के नेटवर्क के कई राज्यों में फैले होने की बात कही जा रही है।

​राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

​इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आरोपियों और भाजपा नेताओं के बीच कथित संबंधों के कारण जांच में जानबूझकर देरी की गई।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें मदन दिलावर आरोपी दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल के साथ नजर आ रहे थे। कांग्रेस इन्हीं तस्वीरों के आधार पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

राठौड़ बोले, आरोपी हमारा कार्यकर्ता नहीं

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत भ्रमित हैं और बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं। जिस व्यक्ति का वे जिक्र कर रहे हैं, वह हमारा कार्यकर्ता नहीं है। आज के दौर में सार्वजनिक जीवन में किसी के भी साथ फोटो खिंचवाना आम बात है, लेकिन केवल फोटो के आधार पर किसी को पार्टी से जोड़ना उचित नहीं है।।

​भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति

मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि भाजपा की नीति भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' की है। उन्होंने कहा कि मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पास है और निष्पक्ष जांच जारी है। राठौड़ ने आश्वासन दिया कि चाहे कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी। पार्टी किसी को भी बचाने का प्रयास नहीं कर रही है।

ये भी पढे़:-

पेपर लीक के मास्टरमाइंड जीते हैं लक्जरी लाइफ, इसे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

क्या समय रहते रुक सकता था NEET विवाद? टीचर की पुलिस ने नहीं सुनी गुहार!

राजस्थान SOG ने बनाया खास AI सॉफ्टवेयर, अब फोटो देखते ही पकड़े जाएंगे फर्जी अभ्यर्थी

राजस्थान से महाराष्ट्र जाना होगा आसान, अजमेर से मुंबई और पुणे के लिए तीन ट्रेन



Tags:
  • अशोक गहलोत
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • पेपर लीक
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो
  • मदन राठौड़
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • NEET UG 2026
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर