परीक्षा के डर से छात्र ने रची दी खुद के अपहरण की साजिश, AI से बनाया फर्जी वीडियो

Ashish Bhardwaj | May 04, 2026, 17:50 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-04T173957.475
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कोटा में NEET-UG परीक्षा के तनाव से बचने के लिए एक छात्र ने खुद के अपहरण का वीडियो बनाया। पुलिस ने तकनीकी मदद से उसे महज कुछ घंटों में बरामद किया।

News In Short

  • कोटा में NEET-UG Exam के तनाव से बचने के लिए एक छात्र ने फर्जी अपहरण की रची साजिश।
  • छात्र ने AI का इस्तेमाल कर फर्जी अपहरण का वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल।
  • परिजनों ने वीडियो देखकर पुलिस को दी सूचना, जिसके बाद छात्र को कुछ घंटों में किया बरामद।
  • पुलिस ने छात्र से पूछताछ के बाद पाया कि उसने परीक्षा से बचने के लिए उठाया यह कदम।

News In Detail

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG का दबाव छात्रों पर किस कदर हावी है। इसका एक उदाहरण कोचिंग सिटी कोटा में सामने आया। यहां एक नाबालिग छात्र ने परीक्षा के तनाव से बचने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। इस फर्जी ड्रामे को सच दिखाने के लिए छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया और एक वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।

AI से तैयार किया 'फर्जी' वीडियो

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियति शर्मा ने बताया कि यह छात्र पिछले दो सालों से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। वह किसी कोचिंग संस्थान के बजाय सेल्फ स्टडी कर रहा था। जब परीक्षा का दिन आया, तो छात्र ने खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि उसका अपहरण हो गया है। यह वीडियो देखने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें चिंता हो गई कि उनका बच्चा मुसीबत में है।

महज कुछ घंटों में खुला राज

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत तकनीकी संसाधनों और साइबर सेल की मदद ली। छात्र की लोकेशन को ट्रैक किया गया, और उसे कुछ घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो छात्र ने सच्चाई का खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने AI तकनीक का इस्तेमाल किया था ताकि उसके परिजन यह समझें कि वह मुसीबत में है और इसलिए वह परीक्षा में हिस्सा नहीं लेना चाहता था। छात्र का कहना था कि वह परीक्षा के लिए तैयार नहीं था और फेल होने के डर से उसने यह कदम उठाया।

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील

इस घटना के बाद, कोटा सिटी SP तेजस्विनी गौतम ने हॉस्टल संचालकों और अभिभावकों को कड़े निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान बच्चों की मॉनिटरिंग बहुत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के मानसिक तनाव को समझें, उनके साथ समय बिताएं, और यह भरोसा दिलाएं कि एक परीक्षा उनके जीवन से बड़ी नहीं होती।

सहायता और काउंसलिंग पर जोर

कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने भी सभी हॉस्टल संचालकों को SOP (Standard Operating Procedure) जारी करते हुए नियमित काउंसलिंग पर जोर दिया है। वर्तमान में पुलिस छात्र के माता-पिता के साथ मिलकर उसकी काउंसलिंग कर रही है, और बाद में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढे़:-

RTE लॉटरी के 50 दिन बाद भी 1.90 लाख बच्चे प्रवेश से वंचित, एडमिशन के लिए भटक रहे अभिभावक

बंगाल में खिला कमल तो भूपेंद्र का बढ़ा कद, असम में हाथ खाली रहने से जितेंद्र को लगा झटका, एक शहर की दो कहानी

एसआई भर्ती -2021: सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से हाथ लगी निराशा, रद्द का हाई कोर्ट आदेश बरकरार

जज सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पत्नी और आईएएस साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Tags:
  • NEET-UG Exam
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • मेडिकल प्रवेश परीक्षा
  • SP तेजस्विनी गौतम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं