25 सितंबर को जयपुर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, दादिया में बड़ा कार्यक्रम
Raghvendra Singh Rathore | Sept 23, 2026, 16:41 IST
नितिन नबीन 24 सितंबर की रात जयपुर पहुंचेंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। वे अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दादिया में दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
समझें क्या है पूरा मामला
- नितिन नवीन 24 सितंबर की रात जयपुर पहुंचेंगे।
- 25 सितंबर को अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दादिया में दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।
- बिड़ला ऑडिटोरियम में युवाओं से संवाद करेंगे।
नितिन नवीन के दौरे को हाल में हुए निकाय चुनावों और आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा। पार्टी के अनुसार, उनके कार्यक्रमों में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा और युवाओं से संवाद पर भी जोर रहेगा।
अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता कार्यक्रम
दादिया में दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन
भाजपा नेता के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। हाल में निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा पार्षदों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर में 20 से 25 सितंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें व्याख्यान, संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं और मेले जैसे आयोजन शामिल हैं।
पंचायत चुनाव की तैयारियों पर रहेगा फोकस
बगड़ी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर जरूरी संदेश भी दिया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम में दिए जाने वाले विस्तृत राजनीतिक संदेश की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बिड़ला ऑडिटोरियम में युवाओं से संवाद
निकाय चुनाव के बाद भाजपा की अगली तैयारी
नितिन नवीन का जयपुर दौरा इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दादिया के कार्यक्रम में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से पार्टी संगठन को एकजुट करने का प्रयास करेगी। हालांकि, पंचायत चुनावों की तारीखों और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:-
गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग
जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta