ऑनलाइन गेम ने बनाया कर्जदार, समझाया तो पोते ने कर दी दादी की हत्या

Gyan Chand Patni | Aug 01, 2025, 17:09 IST
Share
murder rajasthan
murder rajasthan

ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने के बाद, श्रीगंगानगर में पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी। आरोपी ने गेम खेलने पर दादी से डांट खाने के बाद गुस्से में हत्या की और लूट का रूप दिया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने ऑनलाइन गेम में रुपए हारने के बाद अपनी 86 साल की दादी की हत्या कर दी।

आरोपी युवक 1 साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था और लाखों रुपए हार गया था। उसकी दादी ने उसे मोबाइल गेम खेलने से मना करती थी।।

आरोपी युवक, मनीष चुघ (24) ने कर्ज चुकाने के लिए घर से नकदी और गहने चुराए थेऔर हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश की थी।

पूछताछ में क्या बताया आरोपी ने

इस हत्याकांड का खुलासा श्रीगंगानगर पुलिस ने गुरुवार को किया। पुलिस ने एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वॉड की टीमों की मदद से आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मनीष ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह एक साल से ऑनलाइन एविएटर गेम खेल रहा था और करीब 2 लाख रुपए हार चुका था। कर्ज चुकाने के लिए उसने रिश्तेदारों और विभिन्न मोबाइल ऐप्स से रुपए उधार लिए थे।

भ्रूण लिंग जांच का काला कारोबार, राजस्थान में पकड़ा गया 10,000 बेटियों का कोख में कत्ल करने वाला

राजस्थान के दूदू में पूर्व सरपंच ने कर दिया करोड़ों की जमीन का खेल, अपनों को ही बांट दिए सरकारी जमीन पर पट्टे

कैसे की गई थी हत्या

मनीष ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन भी उसने ऑनलाइन गेम में करीब 15 हजार रुपए हार दिए थे। गुस्से और मानसिक तनाव में उसने अपनी दादी का गला तौलिए से घोंट दिया। इसके बाद उसने दादी के कानों की बालियां, घर से सोने के गहने और 18 हजार रुपए चुराए। फिर उसने हत्या के बाद घर का सामान बिखेर दिया और मकान को बाहर से बंद कर काम पर चला गया।

राजस्थान में 2699 जर्जर भवन : सरकार आई हरकत में, चल रही है गिराने की कार्रवाई

पश्चिमी राजस्थान में ऊंटनी का दूध पीने के लिए अलसुबह लगती है लाइन, लोग ले रहे स्वास्थ्य लाभ

अभिभावक क्या करें

इस मामले में पुलिस ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय दें और उनके मोबाइल इस्तेमाल पर नजर रखें। खासतौर पर यह ध्यान रखें कि बच्चे पढ़ाई के नाम पर कहीं गलत दिशा में तो नहीं जा रहे हैं, और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित जांच करें।

FAQ

  1. 1. मनीष चुघ ने अपनी दादी की हत्या क्यों की?
    मनीष चुघ ने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद मानसिक दबाव में आकर अपनी दादी की हत्या की। दादी उसे गेम खेलने से मना करती थी, जिससे वह गुस्से में आकर हत्या को अंजाम दिया।
  2. 2. आरोपी ने हत्या के बाद क्या किया था?
    आरोपी ने हत्या के बाद दादी के गहने और नकदी चुराए, घर का सामान बिखेरा और मकान को बाहर से बंद कर काम पर चला गया ताकि यह दिख सके कि यह एक लूट का मामला है।
  3. 3. पुलिस की तरफ से बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर क्या अपील की गई है?
    पुलिस ने अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर ध्यान रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे गलत दिशा में तो नहीं जा रहे, खासतौर पर गेमिंग और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों में।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान
  • हत्याकांड
  • कर्ज
  • ऑनलाइन गेम
  • मानसिक तनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज