पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, सरकारी कार और AC भी कुर्क; कोर्ट की अवमानना का मामला

Jageshwar prasad | May 07, 2026, 18:34 IST
Share
Ashish Bhardwaj (9)
Photograph: (the sootr)

न्यायिक आदेश के बावजूद पट्टा जारी न करने पर पाली जिला न्यायालय ने नगर निगम आयुक्त का कार्यालय सील कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर कमिश्नर की सरकारी कार, एसी और फर्नीचर भी कुर्क कर लिया गया। अब आयुक्त को 11 मई को कोर्ट में पेश होना होगा।

News In Short

  • पाली नगर निगम आयुक्त का ऑफिस कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर सील कर दिया गया।
  • परिवादी विनोद तेजी को प्लॉट का पट्टा जारी करने का आदेश था, जिसकी अनदेखी हुई।
  • कोर्ट ने पहले 6 सितंबर 2025, फिर 5 मई 2026 को आदेश दिया लेकिन नहीं माना गया।
  • कार्रवाई में आयुक्त की कुर्सी, एसी, टेबल और सरकारी गाड़ी को कुर्क कर लिया गया।
  • आयुक्त नवीन भारद्वाज को अब 11 मई को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

News In Detail

मुकेश सोनी @ पाली

Pali: राजस्थान के पाली जिले में कानून के शासन और न्यायिक गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए जिला न्यायालय ने एक अभूतपूर्व फैसला सुनाया है। नगर निगम पाली के आयुक्त (कमिश्नर) नवीन भारद्वाज द्वारा कोर्ट के आदेशों की निरंतर अवहेलना करने पर न्यायालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए आयुक्त का कार्यालय सील कर दिया है। इसके साथ ही उनकी सरकारी कार, ऑफिस की कुर्सियां, टेबल और एसी (AC) को भी जब्त करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद एक आवासीय भूखंड के पट्टे से जुड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोड़ा के अनुसार, परिवादी विनोद तेजी (निवासी अशरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, पाली) ने वर्ष 2022 में अपने प्लॉट संख्या 615 का पट्टा जारी करवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। निगम द्वारा लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद विनोद ने जिला न्यायालय की शरण ली।

कोर्ट के आदेशों की अनदेखी

6 सितंबर 2025 को जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए नगर निगम को स्पष्ट आदेश दिया था कि एक महीने के भीतर परिवादी के पक्ष में पट्टा जारी किया जाए। इस आदेश की पालना न होने पर कोर्ट ने दोबारा 5 मई 2026 को अल्टीमेटम दिया कि 7 मई तक पट्टा जारी किया जाए, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

जब दफ्तर पहुंची कोर्ट की टीम

गुरुवार को जब समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पट्टा जारी नहीं हुआ, तो परिवादी ने इजराय (आदेश का निष्पादन) पेश कर संपत्ति कुर्की का निवेदन किया। कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया। दोपहर करीब 2:00 बजे सेल अमीन रवि गहलोत न्यायिक कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

दफ्तर सील: आयुक्त के चैंबर को सील कर बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

सामान की जब्ती: कमिश्नर की कुर्सी, टेबल और एसी को कुर्क किया गया।

वाहन जब्त: आयुक्त की सरकारी कार को भी जब्त कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेज दिया गया।

अब 11 मई को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने अब नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज को 11 मई 2026 को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। अब आयुक्त को यह समझाना होगा कि आखिर इतने लंबे समय के बाद भी अदालत के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। इस कार्रवाई ने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है और यह संदेश दिया है कि न्यायिक आदेशों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:-

कोचिंग संस्थानों में झूठ का कारोबार, दो बड़े संस्थानों के विज्ञापनों में मिला फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला

​सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले पर लगी मुहर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की अपीलें

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: आत्मनिर्भर हुई सेना, 65% हथियार अब स्वदेशी; तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने कहा- आतंकवाद पर प्रहार जारी रहेगा

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई का बड़ा एक्शन, 22 करोड़ की कोकीन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Tags:
  • कोर्ट के आदेश की अवहेलना
  • जिला न्यायालय
  • आदेश
  • आवासीय भूखंड
  • नगर निगम
  • कुर्की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा