गेहूं के कट्टे को खोला तो निकले 15 लाख के जेवर, व्यापारी की नेकदिली ने जीत लिया सबका दिल

Ashish Bhardwaj | Mar 16, 2026, 12:48 IST
Share
aanaj
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पाली जिले में एक किसान गेहूं के उस कट्टे को भी बचे आया, जिसमें उसकी पत्नी ने 15 लाख रुपए के जेवर छिपा रखे थे। अच्छी बात यह रही कि व्यापारी ने किसान को बुलाकर उसकी अमानत लौटा दी।

News In Short

  • राजस्थान के पाली में गेहूं के कट्टे में निकले 15 लाख के जेवर।
  • व्यापारी ने जब कट्टा खोला तो उसमें निकला जेवरों का टिफिन।
  • चोरों के डर से किसान की पत्नी ने कट्टे में छिपाया था अपना खजाना।
  • आम तौर सुरक्षित रखने के लिए लोग अनाज में छिपा देते हैं जेवर।
  • ग्रामीणों की मौजूदगी में व्यापारी मांगू खान ने किसान को लौटाया खजाना।

News In Detail

क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति बाजार में अनाज बेचने जाए और अनजाने में अपने घर की पूरी पूंजी, यानी लाखों के गहने भी साथ में बेच आए? राजस्थान के पाली जिले के खैरवा गांव में कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन, इस कहानी का अंत किसी त्रासदी के बजाय एक सुखद मिसाल के साथ हुआ।

पत्नि ने कट्टे में छिपाया था जेवर

कहानी शुरू होती है किसान घीसाराम घांची के घर से। चोरी के डर से घीसाराम की पत्नी ने घर के सोने-चांदी के कीमती जेवर एक स्टील के टिफिन में भरकर गेहूं के कट्टे के बीचों-बीच छिपा दिए थे। घीसाराम इस बात से पूरी तरह अनजान थे। करीब 15 दिन पहले जब उन्होंने घर का अनाज बेचने का मन बनाया, तो अनजाने में वही कट्टा स्थानीय किराना व्यापारी मांगू खान को बेच दिया।

धप की आवाज ने चौंका दिया

15 मार्च को जब व्यापारी मांगू खान ने घर में गेहूं पीसने के लिए कट्टा खोला तो अनाज के साथ एक भारी टिफिन फर्श पर गिरा। ढक्कन खुलते ही मांगू खान की आंखें फटी की फटी रह गईं। टिफिन में सोने के हार, चूड़ियां और चांदी के जेवर भरे थे। इनकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये थी। मांगू खान का कहना है कि उन्होंने किसी तरह के लोभ या लालच की जगह जेवरों को लौटाने का निश्चय किया।

किसान को बुलाकर सौंप दी अमानत

मांगू खान ने तुरंत घीसाराम को फोन किया, लेकिन सीधे सच नहीं बताया। उन्होंने कहा कि भाई, तुम्हारे गेहूं में कुछ समस्या है, जरा तुरंत दुकान पर आ जाओ। बेचारा किसान डर गया कि शायद अनाज खराब निकल गया है। लेकिन जब वह दुकान पहुंचा तो वहां का नजारा कुछ और ही था।

ग्रामीणों की मौजूदगी में जब मांगू खान ने वह टिफिन घीसाराम की ओर बढ़ाया और कहा, ये आपकी अमानत है, इसे संभालिए। यह देखकर किसान की आंखों से आंसू छलक पड़े। उसे तब अहसास हुआ कि वह अनजाने में अपना पूरा भविष्य व्यापारी के पास छोड़ आया था।

ये भी पढे़:-

जेल में इफ्तार पार्टी की फोटो वायरल, छापेमारी में 13 मोबाइल बरामद, जेल अधीक्षक एपीओ

फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की संपत्ति होगी अटैच, 15 दिन में स्टैंडिंग वारंट की तैयारी

तेलंगाना की हाईप्रोफाइल नशा पार्टी में राजस्थान का पूर्व विधायक भी, नशे में की फायरिंग, हिरासत में लिया

बाड़मेर की बहू अब बनेगी गुजरात में जज, ससुराल में घूंघट में रहकर की तैयारी, एक कमरे को बनाया रीडिंग रूम

Tags:
  • राजस्थान
  • व्यापारी
  • जेवर
  • खजाना
  • पाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती