पीएम मोदी करेंगे 16,686 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
Ashish Bhardwaj | Feb 26, 2026, 20:11 IST
Photograph: (the sootr)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर दौरे में 16 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
News In Short
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
- पीएम मोदी राजस्थान में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे, जो सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- 43 प्रमुख परियोजनाओं में 8,554 करोड़ रुपये की परियोजनाएं राज्य के शहरी विकास, पेयजल, ऊर्जा और सिंचाई से जुड़ी हैं।
- पीएम मोदी 21,863 नवनियुक्त युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
- जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के कार्यों से हजारों नए रोजगार सृजित होंगे।
News In Detail
एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद
यह पहल सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। सरकारी प्रवक्ता ने दावा किया कि राजस्थान सरकार का लक्ष्य किशोरियों को प्रारंभिक अवस्था में ही सुरक्षित कर महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
16,686 करोड़ की 43 परियोजनाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा से जुड़ी 8,132 करोड़ रुपये की 9 बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू होगा या उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
ये होंगी प्रमुख परियोजनाएं
जोधपुर को सौगात: जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1,243 करोड़ की लागत से 4-लेन एलीवेटेड रोड का निर्माण होगा।
पेयजल का संकल्प: 'हर घर जल' के संकल्प को पूरा करने के लिए नोनेरा और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजनाओं के विभिन्न पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी।
21,863 युवाओं के हाथों में होगी नियुक्ति
राजस्व विभाग: 3,320 से अधिक पटवारी।
ग्रामीण विकास: 2,291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी और लेखा सहायक।
पशुपालन: 2,590 पशुधन सहायक।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: 3,822 सीएचओ और 7,357 से अधिक नर्स, लैब तकनीशियन व अन्य स्वास्थ्य कर्मी।
पश्चिमी राजस्थान की बदलेगी तकदीर
ये भी पढे़:-
राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे
Weather Update: एमपी और सीजी में हो सकती है हल्की बारिश, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क
होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman