गरीबों की सरकार बनाम उद्योगपतियों की सरकार का नरेटिव सैट कर गई प्रियंका गांधी, गहलोत के अनुभव और पायलट के जोश की बात भी की

Ujjwal Rai | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
गरीबों की सरकार बनाम उद्योगपतियों की सरकार का नरेटिव सैट कर गई प्रियंका गांधी, गहलोत के अनुभव और पायलट के जोश की बात भी की
गरीबों की सरकार बनाम उद्योगपतियों की सरकार का नरेटिव सैट कर गई प्रियंका गांधी, गहलोत के अनुभव और पायलट के जोश की बात भी की

प्रिंयका गांधी ने कहा कि हमारी सरकारें गरीब और आम आदमी के बारे में सोचती हैं और बीजेपी की सरकारें सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के बारे में सोचती है

JAIPUR. राजस्थान के चुनावी रण में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गरीबों की सरकार बनाम उद्योगपतियों की सरकार का नरेटिव सैट कर गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें गरीब और आम आदमी के बारे में सोचती हैं और उनका जीवन आसान बनाने के लिए योजनाए लाती है, जबकि बीजेपी की सरकारें सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के बारे में सोचती है।

प्रियंका गांधी की यह सभा सचिन पायलट का गृह क्षेत्र माने जाने वाले दौसा जिले में थी और यहां उनका जलवा साफ दिख भी रहा था। ऐसे में प्रियंका गांधी ने पार्टी में एकजुटता का संदेश भी दिया और कहा कि हमारे पास एक तरफ अशोक गहलोत जैसे अनुभवी नेता हैं तो दूसरी तरफ सचिन पायलट जैसे युवा नेता है जो भविष्य की ओर देखते हुए आपके लिए मेहनता करते हैं, जबकि बीजेपी के पास तो कोई चेहरा ही नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने नाम पर यहां वोट मांग रहे हैं तो उन्होंने बताना चाहिए कि क्या वे यहां सीएम बन कर काम करने आएंगे।

प्रिंयका ने राजस्थान सरकार की गिनाई योजनाएं-

अपने करीब आधे घंटे के भाषण में प्रियंका ने मतदाताओं को उनके जीवन के संघर्षों की बात करते हुए भावनात्मक ढंग से जोड़ने की कोशिश की और राजस्थान सरकार की योजनाएं गिनाते हुए यह बताने का प्रयास किया कि कैसे कांग्रेस की सरकार उनके जीवन के संघषों को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महंगाई की बात की और बताया कि कैसे केंद्र सरकार की महंगाई बढ़ने वाली नीतियों के कारण राजस्थान की सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी की बात कही और कहा कि इतनी बेरोजगारी होने के बावजूद केंद्र सरकार अग्नि वीर जैसी योजनाएं ला रही है और युवाओं के सपनों को तोड़ रही है।

जनता तय करे उसे कैसी राजनीति चाहिए-

प्रियंका गांधी ने एक तरफ जहां कांग्रेस की सरकारों को गरीबों और मध्यम वर्ग की सोच के हिसाब से चलने वाली सरकार बताया वहीं भाजपा को उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ अपने अहंकार और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। वे 27 हजार करोड के भवन बनवा रहे हैं, हजारों करोड की संसद बनवा रहे हैं, अपने लिए महंगे हवाई जहाज खरीद रहे हैं, लेकिन किसान कर्ज माफी और पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए पैसा नहीं दे रहे। ऐसे में जनता को तय करना है कि उसे कैसी राजनीति चाहिए। जनता का कल्याण सेवा भाव वाली राजनीति से होगा। अहंकार की राजनीति से यह काम नहीं होगा।

बीजेपी की नीति गरीबों से खींचना, उद्योगपतियों को सींचना

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी की सरकारों में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए काम करने की सोच ही नहीं है। इसकी सारी सरकारें सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करती हैं। इनकी नीति ही यही है कि गरीबों से खींचों और उद्योगपतियों को सींचो।

धर्म को नकार नहीं सकते

कांग्रेस के नेताओं पर अक्सर धर्म को नकारने के आरोप लगते हैं, लेकिन यहां प्रियंका गांधी ने इस नरेटिव को बदलने की कोशिश भी की। सभा की शुरूआत के साथ ही उन्होंने स्थानीय देवी देवताओ के जयकारे लगवाए और फिर क्षेत्र के सबसे बडे़ तीर्थ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने की बात कही। इसके साथ ही भाजपा की धर्म की राजनीति पर चोट करते यह भी कहा कि हम धर्म को नकार नहीं सकते। यह हमारे जीवन का हिस्सा है, लेकिन हमेें भाजपा से यह पूछना चाहिए कि वे चुनाव के समय ही धर्म की बात क्यों उठाते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बातें बडी बडी करते है, लेकिन काम कुछ नहीं करते।

पाटी में एकजुटता का संदेश

इसके साथ ही प्रियंका ने पार्टी में एकजुटता का संदेश भी दिया और कहा कि यहां पूरी पार्टी एकजुट हो कर मंच पर बैठी है और बीजेपी में हर नेता अपने स्वार्थ को देख रहा है। हर कोई सीएम बनना चाहता है। कहीं की ईट कहीं का रोडा भानुमति ने कुनबा जोडा, लेकिन मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा वाली स्थिति है, इसीलिए उनका कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि राजस्थान में रिवाज बदलो और जनता के लिए काम करने वालाी सरकार को फिर से मौका दो।

Tags:
  • Rajasthan Congress
  • राजस्थान कांग्रेस
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • priyanka gandhi
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Congress-BJP
  • कांग्रेस-बीजेपी
  • प्रिंयका गांधी
  • Priyanka Gandhi's public meeting in Dausa
  • दौसा में प्रिंयका गांधी की जनसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं