राहुल गांधी पहुंचे कोटा, शिक्षा पर देशव्यापी अभियान की करेंगे शुरुआत
Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 12:05 IST
कोटा में राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा पहुंचे। वे यहां से शिक्षा को लेकर अपने देशव्यापी अभियान का आगाज करेंगे। इस दौरान छात्रों से संवाद होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राहुल गांधी पहुंचे कोटा, NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद।
- ट्रेन लेट होने की आशंका पर चार्टर विमान से किया सफर।
- हेरिटेज होटल और श्री राम रंगमंच पर डेढ़ घंटे का कार्यक्रम।
- रात 10:20 बजे इंदौर-हिसार सुपरफास्ट से दिल्ली लौटेंगे।
राहुल शाम को कोटा के दशहरा मैदान पर छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे नीट परीक्षा के विकेंद्रीकरण, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त कानून और परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही तय करने जैसे चार प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे।
हवाई पट्टी पर किया स्वागत
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज बनकर पहुंचे हैं। कोटा से उठने वाली आवाज केवल छात्रों की नहीं, बल्कि देश के भविष्य, न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने रखेगी।
राहुल का स्वागत करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस नेता सचिन पायलट
राहुल का स्वागत करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत
राहुल ने यात्रा को लेकर किया ट्वीट
लिखा कि सीकर के उमेश और देहरादून की रिया ने री-नीट के दबाव में आत्महत्या कर ली।
उन्होंने इन युवाओं की मौत को टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम बताया। साथ ही इसके लिए मोदी सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि छात्रों के सपनों को टूटने से बचाने और अभिभावकों को ऐसी पीड़ा से बचाने के लिए कोटा से एक नई लड़ाई की शुरुआत की जाएगी।
कोटा के लिए निकल चुका हूँ पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं: उमेश और रिया।
कल, सीकर में उमेश और देहरादून में रिया - दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली।
22 और 23 साल के बच्चे - जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था वो इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए।
ये मौतें…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2026
क्यों बदला प्लान?
राहुल गांधी दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से चार्टर विमान से रवाना होंगे और दोपहर 3:15 बजे कोटा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।
कोटा में पूरा शेड्यूल
रात 8 बजे वे दशहरा मैदान स्थित श्री राम रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात 9:30 बजे तक वहां रहेंगे। इसके बाद सीधे कोटा जंक्शन जाएंगे, जहां रात 10:10 बजे इंदौर-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार होकर रात 10:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राहुल गांधी कोटा में पेपर लीक पर NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
क्या होगा संवाद में?
राहुल गांधी NEET पेपरलीक, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और CBSE (Central Board of Secondary Education) जैसी परीक्षाओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
FAQ
- राहुल गांधी NEET संवाद के लिए कोटा में कब और कहां आएंगे?
राहुल गांधी दोपहर 2 बजे दिल्ली से चार्टर विमान से रवाना होंगे और 3:15 बजे कोटा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वे स्टेशन रोड स्थित नेहरू गार्डन के पास हेरिटेज होटल में छात्रों से संवाद करेंगे। रात 8 बजे दशहरा मैदान के श्री राम रंगमंच पर कार्यक्रम होगा। - राहुल गांधी कोटा में कितने समय रहेंगे?
राहुल गांधी दोपहर 3:15 बजे से रात 10:20 बजे तक करीब 7 घंटे कोटा में रहेंगे। इसमें डेढ़ घंटे का छात्र संवाद, डेढ़ घंटे का दशहरा मैदान कार्यक्रम और बाकी समय आवागमन में शामिल है।
ये भी पढ़ें:-
8 मौतों का मुख्य आरोपी कयूम खान अलीगढ़ से गिरफ्तार, याकूब-फिरोज अब भी फरार
राहुल की कोटा यात्रा से पहले कांग्रेस ने लगाए आरोप, हटाए जा रहे बैनर
NEET री-एग्जाम से पहले एक और छात्र ने की सुसाइड, परिवार ने लगाए आरोप
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj