राहुल का कोटा से शिक्षा पर बड़ा अभियान, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

Jageshwar prasad | Jun 16, 2026, 14:06 IST
Share
राहुल गांधी NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
राहुल गांधी NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं। इसका आगाज आज राजस्थान के कोटा से होगा। शुरुआत में ट्रेन से आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब चार्टर विमान से आने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 17 जून को NEET UG पेपर लीक के मुद्दे पर कोटा के छात्रों से सीधा संवाद करने के लिए पहुंच रहे हैं। शुरुआत में ट्रेन से आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब चार्टर विमान से आने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी पुष्टि की है।

डोटासरा ने संकेत दिया था कि BJP सरकार राहुल गांधी की ट्रेन जानबूझकर लेट करवा सकती है। इसी आशंका के मद्देनजर चार्टर विमान का इंतजाम किया गया है। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से चार्टर विमान से रवाना होंगे और दोपहर 3:15 बजे कोटा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

Z+ सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी को Z+ सुरक्षा और ASL (Advance Security Liaison) मिली हुई है। Z+ सुरक्षा देश की तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा श्रेणी है, जिसमें सशस्त्र बलों के जवान चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं। CRPF की टीम पहले से कोटा पहुंच चुकी है और एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रूट का चार्ट तैयार कर चुकी है। कोटा सिटी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

​युवाओं और छात्रों के साथ मैराथन बैठक

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में यूथ कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) के शीर्ष नेताओं के साथ एक लंबी बैठक की थी।

पार्टी का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष को सिर्फ पेपर लीक और एनटीए (NTA) की नाकामी तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय उन्हें महंगी फीस, छात्रों का मानसिक तनाव, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की जर्जर हालत, परीक्षाओं का अत्यधिक केंद्रीयकरण और शिक्षा का भगवाकरण जैसे व्यापक मुद्दों को उठाना चाहिए। साथ ही इनके समाधान भी पेश करने चाहिए, जिससे आंदोलन का दायरा बढ़ाया जा सके।

इसी महीने राहुल गांधी ने छात्र सार्थक सिद्धांत से भी मुलाकात की थी, जिसने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम का वेंडर चुनने की सीबीएसई (CBSE) की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का खुलासा किया था।

कोटा में पूरा शेड्यूल

कोटा एयरपोर्ट से वे सीधे स्टेशन रोड स्थित नेहरू गार्डन के पास एक निजी हेरिटेज होटल पहुंचेंगे। यहीं छात्रों के साथ NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर करीब डेढ़ घंटे का संवाद होगा।

रात 8 बजे वे दशहरा मैदान स्थित श्री राम रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात 9:30 बजे तक वहां रहेंगे। इसके बाद सीधे कोटा जंक्शन जाएंगे, जहां रात 10:10 बजे इंदौर-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार होकर रात 10:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी आज कोटा में पेपर लीक पर NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
राहुल गांधी आज कोटा में पेपर लीक पर NEET छात्रों से करेंगे सीधा संवाद


​क्यों चुना शिक्षा का मुद्दा?

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि 18 से 30 वर्ष के युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे सबसे ज्यादा असरदार हैं।

पार्टी अब इसी नब्ज को पकड़ना चाहती है। इससे पहले राहुल ने संवैधानिक संस्थानों पर कब्जे, क्रोनी कैपिटलिज्म (पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना) और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा था, लेकिन चुनाव में उनका उतना फायदा नहीं मिला।

सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का मानना है कि शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है, जो देश के हर घर को छूता है।

​देश के 4 बड़े शहरों में छात्र सम्मेलन

​कांग्रेस पहले ही एलान कर चुकी है कि राहुल गांधी कोटा, प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्र सम्मेलन करेंगे। कोटा के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में स्टूडेंट सम्मेलन होंगे। यह एक देशव्यापी अभियान का हिस्सा है।

इसका मकसद पेपर लीक, परीक्षा फॉर्मों की बढ़ती फीस और एक निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रणाली बनाने में सरकार की नाकामी के कारण युवाओं को हो रही दिक्कतों को उजागर करना है।

सोमवार की बैठक में इस कैंपेन को और ज्यादा विस्तार देने का फैसला किया गया। ​सोशल मीडिया पर युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने लिखा, हर पेपर लीक, हर रद्द होने वाली परीक्षा और अधूरी रह जाने वाली भर्ती प्रक्रिया सिर्फ सिस्टम की नाकामी नहीं है, बल्कि यह करोड़ों युवाओं के सपनों पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि आप थक चुके हैं, आपके भीतर गुस्सा है। लेकिन याद रखिए - जब सरकार सुनने से इनकार कर दे, तो हमें अपनी आवाज और बुलंद करनी होगी।

छात्रों को रोकने की कोशिश का आरोप

राहुल के इस दौरे से ठीक पहले राजस्थान की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह छात्रों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में जाने से रोकने की कोशिश कर रही है।

गहलोत ने कहा कि कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय से जुड़े लोग कोचिंग सेंटरों, पेइंग गेस्ट और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी छात्र इस कार्यक्रम में न जा सके। गहलोत ने इसे अलोकतांत्रिक और निंदनीय बताया है।

कोचिंग सिटी में कांग्रेस की सक्रियता

कोटा को देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है, जहां NEET और JEE की तैयारी के लिए देशभर से लाखों छात्र आते हैं। इस दौरे की तैयारी में AICC (All India Congress Committee) की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान राहुल से पहले कोटा पहुंचीं थीं।

उन्होंने कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और रेलवे स्टेशन पर जाकर छात्रों से मुलाकात की है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है। पासवान ने NEET पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों की पीड़ा सुनने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए कोटा आ रहे हैं।

कोटा क्यों है इस अभियान के लिए सबसे सही जगह?

कोटा देशभर में NEET और JEE की कोचिंग का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां एक साथ उत्तर भारत के दर्जनों राज्यों के छात्र मिलते हैं। NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की आवाज यहां से उठेगी तो वह पूरे देश में सुनाई देगी।

कांग्रेस के अनुसार, NTA की कार्यप्रणाली पर छात्रों का गहरा अविश्वास पैदा हो गया है और वे परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। यह कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि NEET पेपर लीक के मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श का केंद्र बनाने की कोशिश भी है ।

FAQ

  1. राहुल गांधी के कोटा के NEET पेपरलीक कार्यक्रम में क्या होगा?
    17 जून को कोटा में स्टूडेंट्स इको कार्यक्रम होगा जिसमें राहुल गांधी NEET पेपरलीक से प्रभावित छात्रों से सीधे बात करेंगे। छात्र अपनी पीड़ा साझा करेंगे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाएंगे।
  2. कांग्रेस ने कोटा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए क्या तैयारियां की हैं?
    AICC राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान ने कोटा में कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और रेलवे स्टेशन पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व शहर महामंत्री संजय यादव, दिनेश खटीक और चेतन समेत कई कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय हैं।
  3. कोटा के बाद राहुल गांधी और कहां-कहां स्टूडेंट सम्मेलन करेंगे?
    कोटा के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में स्टूडेंट सम्मेलन होंगे। यह एक देशव्यापी अभियान का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:-

दोस्त को मारा, फिर व्हाट्सएप पर लिखा हरिशंकर लापता है, अब पुलिस ने खोला राज

रिफाइनरी का मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं उद्घाटन, विस्फोट से टला था कार्यक्रम

RE-NEET पेपर दिलाने का दिया झांसा, 1500 से अधिक छात्रों से ठगी

पर्यवेक्षक महिला भर्ती 2026 में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बोर्ड ने दी चेतावनी

Tags:
  • राहुल गांधी
  • अशोक गहलोत
  • कोटा
  • एनएसयूआई
  • NSUI
  • NTA
  • पेपर लीक
  • स्टूडेंट्स इको कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती