आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्थान में 178 RAS के तबादले

Jageshwar prasad | Published:
Share
राजस्थान में आधी रात 178 RAS अधिकारियों के बड़े तबादले
राजस्थान में आधी रात 178 RAS अधिकारियों के बड़े तबादले

राजस्थान सरकार ने आधी रात 178 RAS अफसरों का तबादला किया। बीज निगम घूसकांड के बीच MD बदले गए, गौरव चतुर्वेदी नए MD बने। हाईवे घूसकांड की आरोपी पिंकी मीणा को साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में आधी रात 178 RAS अधिकारियों के बड़े तबादले, 12 APO को पोस्टिंग।
  • बीज निगम में घूसकांड के बीच MD विनीता सिंह हटीं, गौरव चतुर्वेदी बने नए MD।
  • हाईवे घूसकांड में सस्पेंड रहीं पिंकी मीणा को साढ़े पांच साल बाद मिली पोस्टिंग।
  • स्वास्थ्य मंत्री खींवसर के SA बने डॉ. विभू कौशिक, तीन मंत्रियों के SA बदले।
  • 4 अफसरों के सवा महीने पुराने तबादले रद्द, 9 महीने बाद एक का तबादला निरस्त।
राजस्थान सरकार ने आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल राजधानी के महकमों से लेकर फील्ड में ADO स्तर तक हुआ है। तीन मंत्रियों के विशिष्ट सहायक यानी SA (Special Assistant) बदले गए हैं।

12 APO RAS को पोस्टिंग मिली है जबकि 5 अफसरों के तबादले रद्द किए गए हैं। बीज निगम में घूसकांड के खुलासे के बीच प्रबंध निदेशक यानी MD (Managing Director) को भी बदला गया है। हाईवे घूसकांड में आरोपी रहीं पिंकी मीणा को साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है।

बीज निगम में MD बदले

राजस्थान बीज निगम में एक बार फिर MD बदला गया है। निगम के कार्यकारी निदेशक गौरव चतुर्वेदी को नया MD बनाया गया है। पूर्व MD विनीता सिंह को CEO, राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद के पद पर भेजा गया है।

बीज निगम के स्वतंत्र निदेशक की घूसकांड में गिरफ्तारी के बाद से संस्था को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इसी पृष्ठभूमि में MD बदलने का यह फैसला अहम माना जा रहा है।

पिंकी मीणा को साढ़े पांच साल बाद मिली पोस्टिंग

APO चल रहीं पिंकी मीणा को करीब साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है। हाईवे घूसकांड मामले में वे 2021 से सस्पेंड चल रही थीं। कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें हाल ही में बहाल कर APO किया गया था।

अब उन्हें सहायक निदेशक, लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार समन्वय विभाग, सवाई माधोपुर में पोस्टिंग दी गई है। इस सूची में कुल 12 APO अफसरों को पोस्टिंग मिली है।

चर्चित RAS विभू कौशिक बने स्वास्थ्य मंत्री के SA

चर्चित RAS अफसर डॉ. विभू कौशिक को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का विशिष्ट सहायक बनाया गया है। कौशिक का राज्य बीमा और प्रावधान नीति विभाग में अतिरिक्त निदेशक पद से यह तबादला हुआ है।

खींवसर ने कौशिक को SA बनाने के लिए पहले ही उच्च स्तर पर सिफारिश भेजी थी। कौशिक इससे पहले मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में ED (Executive Director) रह चुके हैं, जहां उनका IAS नेहा गिरी से विवाद हुआ था। कांग्रेस शासनकाल में वे तत्कालीन कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया के भी SA रह चुके हैं।

तीन मंत्रियों के SA में बड़ा फेरबदल

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी - तीनों के SA बदले गए हैं।

खींवसर के पुराने SA बलवंत सिंह लिग्री को बेवरेज कॉर्पोरेशन का ED बनाया गया है। देवासी के SA राकेश कुमार को भूप्रबंध अधिकारी, सीकर बनाया गया है। कुमावत के SA चंदन दुबे का तबादला राज्यपाल के उप सचिव पद पर हुआ है।

वहीं राज्यपाल के मौजूदा उप सचिव मुकेश कुमार कलाल को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का नया SA बनाया गया है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के निजी सचिव प्रमोद सीरवी का तबादला SDO, भीलवाड़ा के पद पर हुआ है।



4 तबादले सवा महीने बाद रद्द

13 मई को किए गए चार अफसरों के तबादले अब सवा महीने बाद रद्द कर दिए गए हैं। नरेंद्र कुमार वर्मा का ADM जयपुर पूर्व से ADM डीडवाना का तबादला रद्द हुआ।

प्रवीण कुमार अग्रवाल का संयुक्त सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जिला आबकारी अधिकारी अजमेर का तबादला भी रद्द हुआ। पुष्कर मित्तल का SDO मनोहरथाना से SDO डीग का तबादला निरस्त हुआ।

अरशदीप बरार का सहायक भूप्रबंधन अधिकारी जयपुर से संयुक्त निदेशक, HCM RIPA (Rajasthan Institute of Public Administration) का तबादला भी रद्द किया गया है।

9 महीने बाद रद्द हुआ एक अनूठा तबादला

मोहम्मद ताहिर का DIG स्टांप, भीलवाड़ा सर्कल से उपनिदेशक, महिला बाल विकास विभाग करौली के पद पर हुआ तबादला अब 9 महीने बाद रद्द कर दिया गया है। यह तबादला 15 सितंबर 2025 को किया गया था। इतने लंबे अंतराल बाद तबादला निरस्त होना प्रशासनिक हलकों में अनूठा मामला माना जा रहा है।

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार भी बदले गए

इस फेरबदल में विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं। अनुराग भार्गव को वर्द्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

मुरलीधर प्रतिहार कोटा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बने हैं। चंद्रभान सिंह भाटी को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है। राजू लाल गुर्जर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के नए रजिस्ट्रार होंगे।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले

ट्रांसफर के बावजूद जॉइन नहीं कर रहे RAS अफसर, कार्मिक विभाग ने दिया रिलीव होने का आदेश

RAS पिंकी मीणा को मिली राहत, हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश पर लगाई रोक

RAS भर्ती में नया ट्रेंड, ​डॉक्टर-इंजीनियर आना चाहते हैं प्रशासनिक सेवाओं में



Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • RAS
  • अफसर
  • तबादले
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
  • प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर