आचार संहिता से पहले बड़ा एक्शन, 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले

Jageshwar prasad | Aug 18, 2026, 07:54 IST
Share
राजस्थान में 26 IAS और 53 RAS अफसरों के बड़े तबादले
राजस्थान में 26 IAS और 53 RAS अफसरों के बड़े तबादले

राजस्थान सरकार ने निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले 26 IAS और 53 RAS अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है। साथ ही, 14 ट्रेनी IAS अफसरों को विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दी गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • निकाय चुनाव से पहले सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल।
  • राजस्थान में 26 IAS और 53 RAS अफसरों के बड़े तबादले।
  • 79 अफसरों के तबादले के साथ 14 ट्रेनी IAS को पोस्टिंग।
  • 6 APO IAS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग।
राजस्थान सरकार ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेशों के तहत 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इसके अलावा, 14 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) कार्यालय में ओएसडी (विशेष कर्तव्य अधिकारी) के पद पर पोस्टिंग दी गई है। यह कदम निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले उठाया गया है।

क्यों किए गए तबादले?

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए थे कि एक ही जगह पर तीन साल या उससे अधिक समय से पोस्टेड अधिकारियों को हटाया जाए। इसके तहत यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

पिछले सप्ताह भी आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

विकास प्राधिकरणों और निगमों में बड़े बदलाव

कई विकास प्राधिकरणों और यूआईटी (Urban Improvement Trust) में आयुक्त और सचिव बदले गए हैं:

अजमेर विकास प्राधिकरण: आयुक्त नित्या के को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। उनकी जगह रश्मि रानी (जैसलमेर जिला परिषद CEO) को अजमेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया।

जोधपुर विकास प्राधिकरण: आयुक्त उत्साह चौधरी को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया।

बीकानेर विकास प्राधिकरण: अलवर UIT की सचिव धायगुड़े स्नेह नाना को बीकानेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया।

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (BIDA): श्रीगंगानगर जिला परिषद के CEO गिरधर को सीईओ बनाया गया।

इसके अलावा, सवाई माधोपुर के जिला परिषद CEO गौरव बुडानिया को अजमेर नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है। अलवर जिला परिषद के CEO शालुखे गौरव रविंद्र का तबादला भीलवाड़ा UIT के सचिव के पद पर किया गया है।

APO IAS अफसरों को पोस्टिंग

6 आईएएस अफसर, जो अब तक एपीओ (Additional Posting Order) चल रहे थे, उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है:

ललित गोयल: संयुक्त सचिव, पीडब्ल्यूडी

अभिषेक जैन: CEO, जिला परिषद श्रीगंगानगर

प्रीतम कुमार: CEO, जिला परिषद उदयपुर

सक्षम गोयल: संयुक्त सचिव, जलदाय विभाग

भेसारे शुभम अशोक: CEO, जिला परिषद जयपुर

प्रतिभा दया: CEO, जिला परिषद करौली

ट्रेनी IAS को ओएसडी पोस्टिंग

14 ट्रेनी IAS अधिकारियों को विभिन्न जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी (OSD) के पद पर पोस्टिंग दी गई है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:-

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्थान में 178 RAS के तबादले

ट्रांसफर के बावजूद जॉइन नहीं कर रहे RAS अफसर, कार्मिक विभाग ने दिया रिलीव होने का आदेश

RAS पिंकी मीणा को मिली राहत, हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश पर लगाई रोक

RAS भर्ती में नया ट्रेंड, ​डॉक्टर-इंजीनियर आना चाहते हैं प्रशासनिक सेवाओं में

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • निकाय चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • तबादले
  • प्रशासनिक फेरबदल
शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री में न रहे कोई कमी, यहां देखें घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की पूरी लिस्ट

By Kaushiki

मैथ्स का सवाल नहीं बता पाई 8 साल की बच्ची, राज्यपाल के हाथों सम्मानित शिक्षक ने बरसाए थप्पड़, विभाग ने बैठाई जांच

By VINAY VERMA

मैथ्स का सवाल नहीं बता पाई 8 साल की बच्ची, राज्यपाल के हाथों सम्मानित शिक्षक ने बरसाए थप्पड़, विभाग ने बैठाई जांच
भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर हुआ सस्ता: नवरात्र से टिकट पर मिलेगी 25% की अलग से छूट, यात्रियों की होगी बचत

By Sourabh Bhatnagar

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर हुआ सस्ता: नवरात्र से टिकट पर मिलेगी 25% की अलग से छूट, यात्रियों की होगी बचत
IGKV Admission 2026: बीएससी एग्रीकल्चर की खाली सीटों पर काउंसिलिंग शुरू, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

By Harrison Masih

IGKV Admission 2026: बीएससी एग्रीकल्चर की खाली सीटों पर काउंसिलिंग शुरू, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन
MP Doctor Stipend Hike: पीजी और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, किस केटेगरी के किस डॉक्टर को मिलेगा कितना स्टाइपेंड, जानें

By Kaushiki

MP Doctor Stipend Hike: पीजी और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, किस केटेगरी के किस डॉक्टर को मिलेगा कितना स्टाइपेंड, जानें