राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य
राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को होगा फायदा
Jageshwar prasad | Updated:
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से खुलेंगे राजस्थान में निर्यात के नए द्वार।
राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मुख्य सचिव ने क्लस्टर्स की विस्तृत मैपिंग कर निर्यात और निवेश संभावनाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स विकसित होंगे।
- 39 फूड पार्क प्रस्तावित, 35 स्थानों पर भूमि आवंटित।
- किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर, एग्रो-क्लस्टर्स की मैपिंग।
- 1500 से अधिक एग्रो-प्रोसेसिंग इकाइयां, 1850 सूक्ष्म इकाइयां।
- मूंग, सरसों, सोयाबीन, अनार, जीरा पर आधारित होंगे क्लस्टर्स।
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसल और क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग की जाए, ताकि राज्य में निवेश और निर्यात की नई संभावनाओं को चिन्हित कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके।
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य
इसके लिए छंटाई एवं श्रेणीकरण, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन एवं आपूर्ति व्यवस्था, ब्रांड निर्माण और बाजार से जुड़ाव की सुविधाएं विकसित की जाएं। इससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और किसानों को बेहतर बाजार एवं बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
कितने फूड पार्क और क्लस्टर्स
इनमें 35 स्थानों पर भूमि आवंटित की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 2 मेगा फूड पार्क, 4 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स तथा 6 आरआईआईसीओ/स्पाइस पार्क सहित कृषि प्रसंस्करण से जुड़ा आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।
10 नए क्लस्टर्स पर काम
इनके लिए प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों की फसल एवं जिलेवार मैपिंग की गई है। 7 क्लस्टर्स राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत पात्र हैं।
राजस्थान में 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स होंगे विकसित, किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य
उद्योग और निर्यात पर जोर
उन्होंने प्रमुख निर्यात योग्य कृषि उत्पादों और उनके संभावित बाजारों को चिन्हित करने तथा एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स को फूड पार्कों और राज्य की औद्योगिक नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया।
1500 से अधिक इकाइयां
FAQ
- राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत कितने फूड पार्क प्रस्तावित हैं?
इस नीति के तहत 39 फूड पार्क प्रस्तावित हैं, जिनमें से 35 के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। - किन 10 प्रमुख फसलों के एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं?
मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन। - एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य क्या है?
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना है। इसके लिए खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा, जिसमें छंटाई, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन और ब्रांड निर्माण शामिल हैं। इससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
ये भी पढ़ें:-
सरकार दे रही 70% सब्सिडी, आप भी लगवा सकते हैं मिनी स्प्रिंकलर, जानें पूरी डिटेल
राजस्थान में फिर मंडराया लंपी का खतरा, 10 हजार से अधिक गोवंश संक्रमित
पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन किया
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
By Neel Tiwari
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
By Sanjay Gupta
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA