राजस्थान ATS ने 20 जिलों में की छापेमारी; पाक आतंकी भट्टी से जुड़े 60 संदिग्ध हिरासत में

Jageshwar prasad | May 14, 2026, 11:55 IST
Share
Ashish Bhardwaj (74)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क को ट्रेस किया है। 20 जिलों में छापेमारी कर करीब 60 संदिग्धों को पकड़ा गया है। इनके पास से सैन्य ठिकानों की तस्वीरें मिली हैं। आतंकी भट्टी बच्चों को गेम और पैसों का लालच देता था।

News In Short

  • राजस्थान ATS ने आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की।
  • प्रदेश के 20 जिलों में 60 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।
  • आतंकी भट्टी बच्चों को ऑनलाइन गेम और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर जोड़ता था।
  • पकड़े गए युवाओं के मोबाइल से सैन्य ठिकानों की संवेदनशील तस्वीरें बरामद हुई हैं।
  • पाली से 9वीं क्लास के छात्र और उसके पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

News In Detail

राजस्थान में आतंकी नेटवर्क को लेकर एक बहुत ही बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर बुधवार को पूरे प्रदेश के 20 जिलों में रेड की। एक साथ की गई इस रेड में एटीएस की टीमों ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

यह पूरी कार्रवाई पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े इनपुट मिलने के बाद की गई है। जांच में पता चला कि भट्टी सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान के मासूम बच्चों और युवाओं को अपना निशाना बना रहा था।

सैन्य ठिकानों की जासूसी का शक

पकड़े गए संदिग्धों के मोबाइल फोन एटीएस के लिए सबसे बड़ा सबूत बने हैं। कई युवाओं के फोन में सेना के ठिकानों और संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें मिली हैं। आशंका है कि ये तस्वीरें सीमा पार भेजी जा रही थीं।

जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती जिलों में एटीएस काफी सक्रिय दिखी। आतंकी भट्टी इन युवाओं का इस्तेमाल टारगेट किलिंग और ग्रेनेड हमले जैसी बड़ी वारदातों के लिए करने की फिराक में था।

गेम और पैसे का लालच

आतंकी शहजाद भट्टी का काम करने का तरीका बहुत ही शातिर है। वह पहले छोटे बच्चों को ऑनलाइन गेम और पैसों का लालच देकर अपनी जाल में फंसाता है। बच्चों को लगता है कि वे केवल गेम खेल रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अपराध की ओर धकेल दिया जाता है।

इसके बाद उन्हें गैंगस्टर ग्लैमर का लालच दिया जाता है। दोस्ती होने के बाद भट्टी उनसे अपने आसपास के खास स्थानों की फोटो और जानकारी मांगता है। इस तरह वह घर बैठे ही जासूसी का जाल बुन रहा था।

पाली में 9वीं का छात्र हिरासत में

एटीएस की कार्रवाई में पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां से 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। इस छात्र के मोबाइल पर विदेशी नंबरों से लगातार कॉल्स आ रही थीं।

एटीएस की टीम अब छात्र और उसके पिता से कोतवाली थाने में कड़ी पूछताछ कर रही है। यह देखना काफी गंभीर है कि आतंकी अब स्कूली बच्चों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। जो अभिभावकों के लिए यह एक बड़ी चेतावनी है।

देशभर में फैला है भट्टी का नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंकी भट्टी का नेटवर्क केवल राजस्थान तक ही सीमित नहीं है। पूरे देश में उसके करीब 900 गुर्गे जुड़े होने की आशंका है। अकेले राजस्थान में 60 से ज्यादा संदिग्धों के तार उससे जुड़े मिले हैं।

हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अजमेर जैसे जिलों में भी कई मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। एटीएस अब इन सभी कड़ियों को जोड़कर यह पता लगा रही है कि अब तक कितनी संवेदनशील जानकारी पाक भेजी जा चुकी है।

इस कार्रवाई के बाद एटीएस के अधिकारी फिलहाल पकड़े गए लोगों के बयानों की पुष्टि कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी युवाओं को कैसे फंसाता है?

शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और खासकर स्कूली बच्चों को अपना निशाना बनाता है। वह उन्हें ऑनलाइन गेम, ज्यादा पैसे कमाने का लालच और गैंगस्टर ग्लैमर दिखाकर प्रभावित करता है। दोस्ती होने के बाद वह उनसे संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और जानकारियां मंगाता है।

राजस्थान के किन जिलों में ATS ने कार्रवाई की है?

ATS ने राजस्थान के करीब 20 जिलों में छापेमारी की है। इनमें प्रमुख रूप से जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, सीकर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू और अन्य जिले शामिल हैं। इन इलाकों में करीब 60 ठिकानों पर दबिश दी गई।

पकड़े गए संदिग्धों के पास से क्या-क्या बरामद हुआ है?

हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा विदेशी नंबरों से कॉल रिकॉर्ड और आतंकी नेटवर्क से जुड़े कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

ये भी पढ़ें:-

2.87 लाख की घूस के साथ पकड़े गए थानेदार, ACB ने ऐसे कसा शिकंजा

द सूत्र एक्सप्लेनर: क्यों बार-बार लीक होता है NEET का पेपर, क्या JEE है अधिक सुरक्षित?

राजस्थानी भाषा के समर्थन में SC में याचिकाकर्ताओं ने पेश किए थे मजबूत तर्क, तब हुई 4.63 करोड़ लोगों की जीत

RPSC ने इस भर्ती में बढ़ाई पदों की संख्या, अब 922 पदों के लिए होगी परीक्षा

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • ATS
  • छापेमारी
  • ऑनलाइन गेम
  • राजस्थान ATS
  • आतंकी नेटवर्क
  • शहजाद भट्टी
  • गैंगस्टर ग्लैमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच