भगवंत यूनिवर्सिटी में सूडान के छात्र की मौत, वतन में छिड़ी जंग तो बेबस परिजनों ने कहा-यही कर दो अंतिम संस्कार

Ashish Bhardwaj | Feb 10, 2026, 13:54 IST
Share
university
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी में एक विदेशी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई हैं। इस घटना से विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

News In Short

  • अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी में एक विदेशी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई।
  • मृतक छात्र की पहचान सूडान के 22 वर्षीय मोहम्मद इल्मुन्तसीर के रूप में हुई।
  • हादसे के बाद छात्र को अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
  • पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सूडान दूतावास की अनुमति के बाद शुरू होगी।
  • सूडान में जंग, मृतक के परिजनों ने कहा कि बेटे को वहीं दे दो मिट्टी।

News In Detail

राजस्थान में अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी में एक विदेशी छात्र की बिजली करंट से मौत हो गई। यह विदेशी छात्र बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। करंट लगने की यह घटना हॉस्टल परिसर में हुई हैं। इसके बाद यनिवर्सिटी प्रशासन पर विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना का विवरण

मृतक छात्र की पहचान सूडान (अफ्रीका) निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इल्मुन्तसीर के रूप में हुई है। वह अरावली हॉस्टल-2 के फ्लैट नंबर 106 में रह रहा था। रविवार रात वह बाथरूम में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रहा था। संभवतः रॉड के पानी में करंट उतर जाने या उसे छूने की वजह से उसे जोरदार झटका लगा। मोहम्मद की चीख सुनकर साथी छात्र मौके पर पहुंचे और उसे बेसुध पाया।

अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई देरी

हादसे के बाद, मोहम्मद के साथी छात्रों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका। छात्रों ने उसे जनाना अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल ने 'पुरुष वार्ड' की सुविधा न होने की वजह से मना कर दिया। इसके बाद, उसे एक अन्य स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देख हाथ खड़े कर दिए। अंत में उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

विदेशी नागरिक की मृत्यु होने के कारण, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सामान्य से अलग है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। सूडान दूतावास को आधिकारिक सूचना भेजी गई है, और वहां से अनुमति और परिजनों की सहमति मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

परिवार से संपर्क और अंतिम संस्कार

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सूडान में मृतक के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी। हालांकि, परिजनों ने युद्ध जैसे हालात और कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अजमेर आने में असमर्थता जताई है। सूडान एंबेसी से एनओसी (NOC) प्राप्त होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन माकड़वाली स्थित मुक्तिधाम में छात्र का अंतिम संस्कार करवाएगा।

सुरक्षा पर सवाल

इस दुखद घटना ने विदेशों से आए छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिए यह समय एक सख्त कदम उठाने का है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढे़:-

राजस्थान में नीट-पीजी की 1122 सीटें अब भी खाली, निजी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल

आसाराम की अपीलों पर 16 फरवरी से नियमित सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद लिया गया फैसला

कब है महाशिवरात्र 2026, 300 साल बाद बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

आसाराम की अपीलों पर 16 फरवरी से नियमित सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद लिया गया फैसला

Tags:
  • सूडान
  • यूनिवर्सिटी प्रशासन
  • विदेशी छात्र
  • अरावली
  • भगवंत यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा