गहलोत-भजनलाल से पायलट-राजे तक: राजस्थान में सोशल मीडिया पर किसका कितना दबदबा?
Saurabh Mishra | Sept 02, 2026, 15:18 IST
भजनलाल शर्मा और अशोक गहलोत
राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की सोशल मीडिया ताकत की तुलना में फेसबुक पर दोनों दल बराबर हैं। इंस्टाग्राम पर भाजपा और एक्स पर कांग्रेस आगे है। वसुंधरा राजे का कुल फॉलोअर बेस सबसे बड़ा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान की राजनीति का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड
- फेसबुक पर भाजपा-कांग्रेस की टक्कर बिल्कुल बराबर
- इंस्टाग्राम पर भाजपा तो एक्स पर कांग्रेस आगे
- वसुंधरा राजे का डिजिटल फॉलोअर बेस सबसे बड़ा
- गहलोत बनाम भजनलाल, कौन डिजिटल की रेस में आगे
राघवेन्द्र राठौड़ @ जयपुर
द सूत्र ने राजस्थान भाजपा और कांग्रेस के 6-6 अहम नेताओं के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर मौजूद फॉलोअर्स की तुलना की। इसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, दोनों पार्टी की प्रदेश ईकाई की कमान संभालने वाले और प्रमुख महिला-युवा नेताओं को शामिल किया गया है।
राजस्थान भाजपा और कांग्रेस की फेसबुक पर बराबरी की टक्कर
दूसरी तरफ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस की पकड़ ज्यादा मजबूत नजर आती। यहां कांग्रेस के 6 नेताओं के कुल फॉलोअर्स करीब 1.12 करोड़ हैं, जबकि भाजपा के नेताओं के करीब 69.87 लाख।
भाजपा और कांग्रेस
इंस्टाग्राम पर भाजपा, एक्स पर कांग्रेस आगे
भाजपा में सोशल रीच में वसुंधरा राजे सबसे आगे
महिला नेताओं की अगर बात करें तो राखी राठौड़ की सोशल मीडिया मौजूदगी कांग्रेस की सारिका चौधरी से थोड़ी ज्यादा है। राखी के फेसबुक पर 3 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.28 लाख और एक्स पर 14.2 हजार फॉलोअर्स हैं। तीनों को मिलाकर उनका आंकड़ा करीब 4.42 लाख है।
इन 6 भाजपा नेताओं को मिलाने पर फेसबुक पर 91.71 लाख, इंस्टाग्राम पर 44.99 लाख और एक्स पर 69.87 लाख फॉलोअर्स हैं। तीनों मंचों का कुल आंकड़ा करीब 2.07 करोड़ है।
हनुमान बेनीवाल
कांग्रेस में गहलोत-पायलट की सोशल प्रेजेंस मजबूत
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के दूसरे बड़े डिजिटल चेहरे सचिन पायलट हैं। उनके फेसबुक पर 31 लाख, इंस्टाग्राम पर 12 लाख और एक्स पर 44 लाख फॉलोअर्स हैं। उनका कुल आंकड़ा करीब 87 लाख है।
पीसीसी चीफ डोटासरा एक्स पर मजबूत
मदन राठौड़ के मुकाबले डोटासरा के कुल फॉलोअर्स करीब 1.98 लाख ज्यादा हैं। लेकिन दोनों की डिजिटल ताकत अलग-अलग मंचों पर बंटी हुई है- राठौड़ इंस्टाग्राम पर मजबूत हैं तो डोटासरा एक्स पर बड़ी बढ़त रखते हैं।
कांग्रेस की महिला नेताओं में सारिका चौधरी के फेसबुक पर 56 हजार, इंस्टाग्राम पर 58.9 हजार और एक्स पर 8,047 फॉलोअर्स हैं। तीनों मंचों को मिलाने पर उनका आंकड़ा करीब 1.23 लाख है।
भाटी-बेनीवाल: कुल फॉलोअर्स में बराबर, लेकिन मंच अलग
वहीं, बेनीवाल के फेसबुक पर 15 लाख, इंस्टाग्राम पर 19 लाख और एक्स पर 16 लाख फॉलोअर्स हैं। उनका कुल आंकड़ा करीब 50 लाख है। यानी दोनों के बीच कुल फॉलोअर्स का अंतर महज 48 हजार है। लेकिन उनकी डिजिटल रणनीति बिल्कुल अलग दिखती है।
भाटी की सबसे बड़ी ताकत इंस्टाग्राम है, जबकि बेनीवाल की मौजूदगी तीनों मंचों पर ज्यादा संतुलित है। खासकर एक्स पर बेनीवाल के 16 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि भाटी के 3.48 लाख।
सोशल मीडिया का संदेश: राजस्थान में सियासी मंच बदल रहा
जेन-जी आंदोलन के बाद बदले राजनीतिक माहौल में सोशल मीडिया की सक्रियता नेताओं के लिए और भी ज्यादा अहम हो गई है। ऐसे में सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या किसी नेता की डिजिटल ताकत नहीं बताती। पोस्ट की रीच, लाइक्स, कमेंट, शेयर और लोगों की प्रतिक्रिया यह तय करती है कि नेता सोशल मीडिया पर कितना प्रभावी और जनता से उसका सीधा जुड़ाव कितना मजबूत है। साफ है कि राजस्थान में सियासी मुकाबला जितना जमीन पर है, उतना ही अब मोबाइल की स्क्रीन पर भी तय हो रहा है।
FAQ
- राजस्थान भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर कौन आगे है?
फेसबुक पर दोनों दल बराबरी पर हैं, दोनों के 6-6 नेताओं के करीब 91.71 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भाजपा 44.99 लाख के साथ आगे है, जबकि एक्स पर कांग्रेस करीब 1.12 करोड़ फॉलोअर्स के साथ मजबूत है। - राजस्थान में किस नेता के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं?
कांग्रेस में अशोक गहलोत का कुल फॉलोअर बेस करीब 1.06 करोड़ है, जबकि भाजपा में वसुंधरा राजे के करीब 1.02 करोड़ फॉलोअर्स हैं। - क्या ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स का मतलब ज्यादा राजनीतिक लोकप्रियता है?
जरूरी नहीं। फॉलोअर्स में निष्क्रिय या दूसरे राज्यों के लोग भी हो सकते हैं। किसी नेता की डिजिटल ताकत का आकलन रीच, लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और जनता की वास्तविक प्रतिक्रिया से भी होता।
ये खबर भी पढे़:-
जहां हुआ था आशुतोष रांका और ग्रामीणों में विवाद, वहां अब सरकारी स्कूल पर चला बुलडोजर
नाहरगढ़ पार्क में दिल दहला देने वाली घटना, बाघ के हमले से महिला कर्मचारी की मौत
भजनलाल शर्मा आज शाम करेंगे नितिन नबीन से मुलाकात, दिन में रहेंगे राजकीय कामकाज में व्यस्त
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad